सीएम के बीरभूम दौरे को लेकर किया गया हेलिकॉप्टर ट्रायल
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आगामी 23 अप्रैल को होगी, इस दिन बीरभूम जिले में भी मतदान होगा.
विज्ञापन
बीरभूम.
राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आगामी 23 अप्रैल को होगी, इस दिन बीरभूम जिले में भी मतदान होगा. इसे देखते हुए 26 मार्च को दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में खड़े तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी नरेश बाउरी के समर्थन में मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी जनसभा को संबोधित करेंगी. सोमवार को मंच निर्माण व सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक(एसपी) सूर्यप्रताप यादव आदि पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए थे. सोमवार को मुख्यमंत्री को लानेवाले हेलीकॉप्टर के साथ कई बार ट्रॉयल किया गया. हेलिकॉप्टर को देखने के लिए आसपास के इलाकों से काफी लोग जुट गये थे. मालूम रहे कि गत विधानसभा चुनाव में दुबराजपुर सीट भाजपा की झोली में चली गयी थी. इस बार इस सीट को पाने के लिए तृणमूल एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. यही कारण है कि समूचे बीरभूम जिले के दुबराजपुर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री पहुंचेंगी. उसके दो दिन बाद 28 मार्च को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी लाभपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










