माध्यमिक परीक्षा : पहले दिन घर में छोड़ आया एडमिट कार्ड, पुलिस की मदद से दे सका परीक्षा
Published by :AMIT KUMAR
Published at :02 Feb 2026 9:51 PM (IST)
विज्ञापन

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के मलानदीघी ग्राम पंचायत अंतर्गत कुलडीहा निवासी माध्यमिक परीक्षार्थी विश्वजीत कर्मकार उस समय परेशान हो गया, जब वह परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद अपने बैग में एडमिट कार्ड नहीं पाया.
विज्ञापन
पानागढ़.
पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के मलानदीघी ग्राम पंचायत अंतर्गत कुलडीहा निवासी माध्यमिक परीक्षार्थी विश्वजीत कर्मकार उस समय परेशान हो गया, जब वह परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद अपने बैग में एडमिट कार्ड नहीं पाया. घबराहट की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित पहल की. मलानदीघी पुलिस चौकी के सिविक वॉलंटियर ने छात्र को अपनी बाइक पर बैठाकर करीब चार किलोमीटर दूर उसके घर पहुंचाया. घर से एडमिट कार्ड लेकर वही सिविक वॉलंटियर विश्वजीत कर्मकार को समय रहते उसके परीक्षा केंद्र तक वापस ले आए. छात्र का परीक्षा केंद्र मलानदीघी दुर्गादास विद्यामंदिर स्कूल में निर्धारित था. सिविक वॉलंटियर बुधन सूत्रधर ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सिविक वॉलंटियर तैनात हैं, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी न हो. प्रथम दिन ही एक छात्र के एडमिट कार्ड भूलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेते हुए उसे घर तक पहुंचाया और पुनः परीक्षा केंद्र पहुंचाया. पुलिस और सिविक वॉलंटियर की इस पहल से छात्र का वर्ष बर्बाद होने से बच गया. विश्वजीत कर्मकार ने मदद के लिए सिविक वॉलंटियर और पुलिस की सराहना की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




