चुनाव के मद्देनजर आसनसोल स्टेशन पर सघन जांच

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए आसनसोल जीआरपी ने स्टेशन परिसर, बाहरी क्षेत्रों और प्लेटफॉर्म पर बैग व सूटकेस की सघन जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

आसनसोल.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए आसनसोल जीआरपी ने स्टेशन परिसर, बाहरी क्षेत्रों और प्लेटफॉर्म पर बैग व सूटकेस की सघन जांच शुरू कर दी है. मुख्य गेट से लेकर ट्रेनों के भीतर तक जांच की जा रही है. खासकर यूपी-बिहार रूट की प्रमुख ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

स्टेशन से ट्रेनों तक कड़ी निगरानी

जांच अभियान के दौरान जीआरपी के अधिकारी और जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके. अधिकारियों के अनुसार यह अभियान सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

जीआरपी की इस पहल से यात्रियों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है. यात्रियों ने बताया कि वे अब अधिक निश्चिंत होकर सफर कर रहे हैं. जीआरपी कर्मियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में मदद के लिए वे हमेशा तैयार हैं.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola