इसीएल के केंदा जीएम ऑफिस को हरिपुर ग्राम बचाओ कमेटी ने घेरा

उस दौरान हरिपुर ग्राम पंचायत के उप-प्रधान गोपीनाथ नाग ने कहा कि हरिपुर ग्राम में आये दिन भू-धंसान होती रहती है, अभी गत फरवरी में हरिपुर गांव में तालाब के पास, फिर हरिपुर स्कुल के पास भी धंसान हो गयी है.
पांडवेश्वर. इसीएल के केंदा क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय का पांडवेश्वर के हरिपुर ग्राम बचाओ कमिटी के सदस्यों ने घेराव किया. पुनर्वास व अन्य मांगों के समर्थन में कमिटी ने ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया. उस दौरान हरिपुर ग्राम पंचायत के उप-प्रधान गोपीनाथ नाग ने कहा कि हरिपुर ग्राम में आये दिन भू-धंसान होती रहती है, अभी गत फरवरी में हरिपुर गांव में तालाब के पास, फिर हरिपुर स्कुल के पास भी धंसान हो गयी है. इसकी इसीएल के केंदा एरिया महाप्रबंधक और बीडीओ को जानकारी दी गयी थी, फिर भी कुछ नहीं किया गया. इसलिए शुक्रवार को उक्त कमिटी के बैनर तले महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया गया. चेतावनी दी गयी कि यदि इसीएल की ऐसी ही उदासीनता रही, तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा. प्रदर्शन के दौरान हरिपुर बचाओ कमिटी के अध्यक्ष सरोज नंदी, सचिव किशोर मंडल, जीतेन कुंडू, सुदीप पाल आदि सक्रिय रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




