रेलवे के कलपुर्जे चुराने के केस में चार लोग गिरफ्तार

रेलवे सूत्रों के अनुसार 19 फरवरी को अंडाल रेल यार्ड से 50 ड्राफ्ट गियर मरम्मत के लिए जमालपुर( पूर्व वर्दमान) भेजने का ऑर्डर दिया गया था
आरोपियों में कई रेलकर्मी दुर्गापुर. मरम्मत के नाम पर अतिरिक्त रेलवे पार्ट्स चोरी करने के प्रयास करने के आरोप में अंडाल रेलवे पुलिस ने झारखंड कर्माटांड़ निवासी सोहन सोरेन (43) , अंडाल निवासी सुदर्शन शर्मा (30), नदिया के रवींद्र नाथ राय(48) , पटना सिटी निवासी ओमप्रकाश कुमार (46) एवं अंडाल निवासी (ट्रक चालक) जियो नारायण पंडित (47) को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपियों को तीन दिनों की आरपीएफ कस्टडी में भेज दिया गया. रेलवे सूत्रों के अनुसार 19 फरवरी को अंडाल रेल यार्ड से 50 ड्राफ्ट गियर मरम्मत के लिए जमालपुर( पूर्व वर्दमान) भेजने का ऑर्डर दिया गया था. 20 फरवरी को लॉरी ड्राफ्ट गियर मशीनरी को ट्रक में लोड कर यार्ड गेट से निकालने का प्रयास किया गया तभी गेट पर तैनात रेलवे पुलिस (सुरक्षा गार्डों ) को संदेह हुआ. जवानों ने ट्रक में तलाशी शुरू की . तलाशी के दौरान ट्रक में कुल 61 ड्राफ्ट गियर पाए गए. जवानों ने 11 अतिरिक्त ड्राफ्ट गियर बरामद कर लिया . उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात गार्डों ने चार रेलवे कर्मचारी और ट्रक चालक को ओवरलोडिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. रेलवे सूत्रों के अनुसार जब्त की गई मालों की कीमत लाखों रुपया से अधिक है. रेल पुलिस के अनुसार रेलवे कर्मचारी ट्रक चालक के साथ मिलकर 11 पीस अतिरिक्त ड्राफ्ट गियर चोरी करने के प्रयास में थे. उनके खिलाफ आरपी(यू)पी एक्ट की धारा 3(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. रेल पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




