करोड़ों की धोखाधड़ी में पूर्व पार्षद व बेटा भेजे गये जेल

Updated at : 22 Feb 2025 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों की धोखाधड़ी में पूर्व पार्षद व बेटा भेजे गये जेल

वहां से दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले पर अगली सुनवाई पांच मार्च को होगी.

विज्ञापन

विभिन्न व्यापारियों से करोड़ों की ठगी का है मामला दुर्गापुर. दुर्गापुर थाना क्षेत्र में विभिन्न व्यापारियों से करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले में गिरफ्तार दुर्गापुर नगर निगम के तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद मानस राय और उनके बेटे अभ्रनील को रिमांड पूरी होने पर पुलिस ने फिर शुक्रवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया. वहां से दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले पर अगली सुनवाई पांच मार्च को होगी. आरोपियों के खिलाफ दुर्गापुर थाना में केस नंबर 66/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2)/ 318 ( 4)/316(2 )/338 /336(2)/ 351 (2)/ 315 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी मानस राय दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड 32 के तृणमूल का पूर्व पार्षद रह चुका है. उसके खिलाफ पार्टी का नाम व अपने पद का दुरुपयोग कर शहर के कई व्यापारियों से लोन पर कार, महंगे इलेट्रॉनिक सामान, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का गंभीर मामला विविध पीड़ितों की शिकायत पर दर्ज किया गया है. उन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola