स्टील टाउनशिप के जंगल के किनारे मिला मृत लकड़बग्घा

Updated at : 20 Feb 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
स्टील टाउनशिप के जंगल के किनारे मिला मृत लकड़बग्घा

शहर के आठ नंबर वार्ड अंतर्गत स्टील टाउनशिप के एटीरियल रोड के करीब जंगल किनारे गुरुवार की सुबह मृत लकड़बग्घा को देख इलाके में हलचल मच गयी. इस दौरान काफी लोगों की भीड़ जमा हो गयी. खबर पाकर दुर्गापुर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची एवं मृत जानवर को बरामद कर अपने साथ ले गयी.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

शहर के आठ नंबर वार्ड अंतर्गत स्टील टाउनशिप के एटीरियल रोड के करीब जंगल किनारे गुरुवार की सुबह मृत लकड़बग्घा को देख इलाके में हलचल मच गयी. इस दौरान काफी लोगों की भीड़ जमा हो गयी. खबर पाकर दुर्गापुर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची एवं मृत जानवर को बरामद कर अपने साथ ले गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार सुबह जंगल के बीच कच्ची सड़क से गुजरने के दौरान कुछ लोगों की नजर खून से लथपथ मृत जंगली जानवर पर पड़ी. खबर के इलाके में फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इसकी सूचना दुर्गापुर वन विभाग को दी गयी. खबर मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे और मृत लकड़बग्घे को अपने साथ लेकर रवाना हो गये.

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार यह वयस्क लकड़बग्घा है. यह एक प्रकार का लकड़बग्घा है ,जो कुत्ते की तरह दिखता है और दुर्लभ प्रजाति का है. स्टील टाउनशिप में जंगल में इस तरह के जानवर पाये जाते हैं. संभावना है कि किसी वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हुई है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस वाहन ने टक्कर मारी है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश भी की जायेगी. स्थानीय महिला मामनी बास्के ने बताया कि कभी-कभी ऐसे जानवर दिखाई पड़ते हैं. लेकिन यह नहीं पता कि यह किस तरह का जानवर है. दुर्गापुर वन विभाग के कर्मचारी सुमन देव मल्लिक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का असली कारण पता चल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola