सेन मार्केट इलाके में खड़े वाहन में आग, अफरा-तफरी

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

शहर के कोकओवन थाना क्षेत्र के सेन मार्केट इलाके में खड़े चौपहिया वाहन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

शहर के कोकओवन थाना क्षेत्र के सेन मार्केट इलाके में खड़े चौपहिया वाहन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को सड़क से गुजरते लोग एक वाहन से लपटें निकलती देख कर घबरा गये और इधर-उधर भागने लगे.

इसकी सूचना पाते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम एक इंजन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी. सूत्रों के दावे पर यकीन करें, तो सेन मार्केट के समीप दवा बिक्री में इस्तेमाल होनेवाले चौपहिया वाहन कई दिनों से वहीं खड़ी थी. आशंका जतायी जा रही है कि लंबे समय से खड़े रहने के कारण वाहन के नीचे पत्तों व कूड़े का ढेर जमा हो गया था. संभव है कि किसी कारण पत्तों में आग लग गयी हो, जो बाद में वाहन तक फैल गयी.

घटना में वाहन पूरी तरह जल कर नष्ट हो गया. इस बाबत ब्लॉक अध्यक्ष सिपुल साहा ने बताया कि आग से किसी व्यक्ति के आहत होने या अन्य संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है. बहरहाल मामले की जांच में पुलिस लग गयी है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola