मतदाता सूची में नाम नहीं आने पर युवक ने दे दी जान, राजनीति तेज

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के मलानदिघी ग्राम पंचायत अंतर्गत आकंदरा गांव में वोटर लिस्ट में नाम नहीं आने से आहत एक युवक की मौत का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

पानागढ़.

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के मलानदिघी ग्राम पंचायत अंतर्गत आकंदरा गांव में वोटर लिस्ट में नाम नहीं आने से आहत एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान खेपा हाजरा (35) के रूप में हुई है.

जहर खाने के बाद अस्पताल में हुई मौत

परिवार के अनुसार, अंतिम सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में भी नाम नहीं आने से खेपा हाजरा मानसिक तनाव में थे. पत्नी वृंदा हाजरा ने आरोप लगाया कि इसी तनाव में शनिवार को खेत में जाकर उन्होंने जहर खा लिया. गंभीर हालत में उन्हें दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना पर सियासत गरमायी

इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गयी है. दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप मजूमदार ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि वैध वोटरों को अवैध घोषित करने से लोगों की जान जा रही है. वहीं भाजपा की ओर से बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के प्रवक्ता सुमंत मंडल ने कहा कि मृतक का नाम वर्ष 2002 में मतदाता सूची में नहीं था और नये सिरे से आवेदन करने पर नाम जोड़ा जा सकता था. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह के भ्रम में न आएं और धैर्य रखें.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola