सेल के नये सीएमडी बने डॉ एके पांडा, पीईएसबी ने की अनुशंसा
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड(सेल) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर पद के लिए डॉ अशोक कुमार पांडा का चयन किया गया है.
विज्ञापन
आसनसोल.
भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड(सेल) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर पद के लिए डॉ अशोक कुमार पांडा का चयन किया गया है. यह निर्णय पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड की बैठक में लिया गया, जिसमें 10 वरिष्ठ अधिकारियों का साक्षात्कार हुआ. इस प्रक्रिया में सेल, अन्य सार्वजनिक उपक्रमों और रेलवे के अधिकारी शामिल थे.कई वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुआ चयन
साक्षात्कार में मनीष राज गुप्ता, आलोक वर्मा, डॉ. अशोक कुमार पांडा, बिपिन कुमार गिरी, मुन्ना प्रसाद सिंह, अनीश सेनगुप्ता, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, अनुप कुमार सतपथी, डॉ. पुडी हरिप्रसाद और चेतन प्रकाश जैन जैसे नाम शामिल रहे. चयन के बाद पीईएसबी ने डॉ. अशोक कुमार पांडा के नाम की अनुशंसा की. वह वर्तमान में सेल में निदेशक वित्त के पद पर कार्यरत हैं और कॉमर्शियल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं.अनुभव व नेतृत्व से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
डॉ अशोक कुमार पांडा को वित्तीय प्रबंधन, कॉर्पोरेट रणनीति और व्यावसायिक संचालन का व्यापक अनुभव है. उनके नेतृत्व में कंपनी की वित्तीय रणनीति और विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है. इस नियुक्ति को सेल के लिए अहम माना जा रहा है, जहां आने वाले समय में निवेश, उत्पादन और प्रतिस्पर्धा में सीएमडी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. विभिन्न संगठनों और यूनियन नेताओं ने डॉ. अशोक कुमार पांडा को शुभकामनाएं दी हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










