पोरडांगा तालाब में डूबने से पिता-पुत्र की मौत

Updated:
विज्ञापन
पोरडांगा तालाब में डूबने से पिता-पुत्र की मौत

आसनसोल के बुधा रोड निवासी 40 वर्षीय सुजय मल्लिक अपने 12 वर्षीय बेटे प्रतीक मल्लिक के साथ अपने ससुराल पोरडांगा गये थे.

विज्ञापन

आसनसोल. झारखंड के निमियाघाट थाना अंतर्गत पोरडांगा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पिता और पुत्र की डूबने से मौत हो गई. आसनसोल के बुधा रोड निवासी 40 वर्षीय सुजय मल्लिक अपने 12 वर्षीय बेटे प्रतीक मल्लिक के साथ अपने ससुराल पोरडांगा गये थे.

सूत्रों के अनुसार, दोनों शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के लालूबांध तालाब में नहाने गये. तालाब का पानी गहरा था और पिता-पुत्र इसकी गंभीरता का अंदाजा नहीं लगा पाये. नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गये और डूब गये.

परिवार और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन

कई घंटे तक जब दोनों नजर नहीं आये, तो परिवार के लोग चिंतित हो उठे. सुजय मल्लिक अपने साथ मोबाइल फोन लेकर गये थे. फोन कॉल करने पर मोबाइल की रिंग एक चरवाहे ने उठायी, जिससे परिवार को शक हुआ कि कोई अनहोनी हुई है. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तालाब में खोजबीन की गयी.

शव बरामद और पोस्टमार्टम की तैयारी

दोनों के शव तालाब से बरामद किये गये. असुरबांध के मुखिया दिलीप कुमार ने निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया. पोस्टमार्टम रविवार को कराया जायेगा. परिवारजन और अन्य स्वजन इस हादसे से गहरे शोक में हैं. आसनसोल के बुधा इलाके में इस घटना की खबर मिलते ही शोक की लहर फैल गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola