कुनुस्तोड़िया में पर्यावरण अनुपालन का जलवायु मंत्रालय ने लिया जायजा

Updated at : 15 Jul 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
कुनुस्तोड़िया में पर्यावरण अनुपालन का जलवायु मंत्रालय ने लिया जायजा

मंगलवार को इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में पर्यावरण अनुपालन संबंधी महत्वपूर्ण निरीक्षण किया गया. यह निरीक्षण पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के भुवनेश्वर क्षेत्रीय कार्यालय से आयीं वैज्ञानिक डॉ शाहिदा परवीन काजी ने किया.

विज्ञापन

जामुड़िया.

मंगलवार को इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में पर्यावरण अनुपालन संबंधी महत्वपूर्ण निरीक्षण किया गया. यह निरीक्षण पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के भुवनेश्वर क्षेत्रीय कार्यालय से आयीं वैज्ञानिक डॉ शाहिदा परवीन काजी ने किया. डॉ शाहिदा के साथ इसीएल मुख्यालय से पर्यावरण अधिकारी नितिन बिजली और कीर्ति टामटा भी मौजूद थीं. निरीक्षण कार्यक्रम से पहले, क्षेत्रीय सभागार में एक संक्षिप्त बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में क्षेत्रीय महाप्रबंधक सुभाष चंद्र मित्रा, महाप्रबंधक (संचालन) अनंत घोष सहित क्षेत्र के अन्य विभागीय प्रधान उपस्थित रहे.

डॉ शाहिदा परवीन काजी ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण के महत्व पर जोर दिया और कोयला उत्पादन व प्रेषण के दौरान पर्यावरण संरक्षण संबंधी सभी लागू बिंदुओं के अनुपालन के लिए दिशा-निर्देश दिये. क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मित्रा ने मुख्य अतिथि डॉ. शाहिदा सहित सभी का स्वागत किया और पर्यावरण संरक्षण हेतु मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी सभी दिशा-निर्देशों के अनुपालन का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान डॉ. शाहिदा जिन बिंदुओं पर जोर देंगी, उनकी गंभीरता को समझा जाएगा और उचित कदम उठाए जाएंगे.

इसके बाद, डॉ. शाहिदा ने क्षेत्र की नारायणकुड़ी हाईवाल परियोजना, बेलबाद साइडिंग और महाबीर सोलर प्लांट का विधिवत निरीक्षण किया. निरीक्षण के पश्चात, उन्होंने टिप्पणी की कि पर्यावरण संरक्षण और लागू नियमावली के अनुपालन की दिशा में ईसीएल का कुनुस्तोड़िया क्षेत्र अच्छा प्रयास कर रहा है, और भविष्य में इस प्रयास को और अधिक गति देने की आवश्यकता है. इस पर महाप्रबंधक (संचालन) श्री अनंत घोष ने उन्हें आश्वस्त किया और क्षेत्र का मार्गदर्शन करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया. मौके पर क्षेत्र से प्रकाशित होनेवाले त्रैमासिक बुलेटिन ””समृद्धि”” के ताजा अंक (अप्रैल-जून, 2025) का विमोचन भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola