केतुग्राम : सरकारी आवास की जर्जर छत ढही, दूधमुंही बच्ची की मौत

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के केतुग्राम थाना क्षेत्र में केतुग्राम प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास की जर्जर हालत ने एक मासूम की जान ले ली.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के केतुग्राम थाना क्षेत्र में केतुग्राम प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास की जर्जर हालत ने एक मासूम की जान ले ली. छत का हिस्सा टूट कर गिरने से प्रियदर्शी बेसरा (चार माह) नामक दूधमुंही बच्ची की मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. परिवार के अनुसार प्रियदर्शी की मां शिवानी बेसरा कटवा नगरपालिका के तहत लैब असिस्टेंट हैं, जबकि पिता सीताहाटी स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट हैं. परिवार केतुग्राम ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास में रहता है. शुक्रवार दोपहर करीब ढाई से साढ़े तीन बजे के बीच सभी लोग खाना खाने के बाद फर्श पर सो रहे थे. तभी अचानक छत का बड़ा हिस्सा गिरा, जो सीधे चार माह की दूधमुंही बच्ची प्रियदर्शी के सिर पर लगा. अन्य सदस्य सुरक्षित बच गए, लेकिन गंभीर रूप से घायल प्रियदर्शी की रास्ते में मौत हो गयी.

पहले भी की गयी थी शिकायत, कार्रवाई नहीं होने का आरोप

शिवानी बेसरा ने कहा कि आवास की खराब स्थिति को लेकर तीन बार सूचना दी गई थी और लिखित शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया. बच्चे की दादी नमिता बेसरा ने भी लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की बात कही. परिवार का कहना है कि ब्लॉक के कई पुराने सरकारी आवास जर्जर हैं और उनमें रहना जोखिम भरा हो गया है. घटना के बाद आवासों की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola