पारसनाथ एक्सप्रेस में चार जनरल डिब्बों के लिए 2017 यात्रियों को दिये गये टिकट

Updated at : 20 Feb 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
पारसनाथ एक्सप्रेस में चार जनरल डिब्बों के लिए 2017 यात्रियों को दिये गये टिकट

महाकुंभ की ललक भक्तों में अब तक छायी हुई है. गुरुवार आसनसोल रेलवे स्टेशन पर यह नजारा पुनः देखने को मिला. आसनसोल से खुलनेवाली पारसनाथ एक्सप्रेस (आसनसोल से भावनगर टर्मिनस) साप्ताहिक ट्रेन में से प्रयागराज जाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. इस ट्रेन में चार जनरल बोगी थे.

विज्ञापन

आसनसोल.

महाकुंभ की ललक भक्तों में अब तक छायी हुई है. गुरुवार आसनसोल रेलवे स्टेशन पर यह नजारा पुनः देखने को मिला. आसनसोल से खुलनेवाली पारसनाथ एक्सप्रेस (आसनसोल से भावनगर टर्मिनस) साप्ताहिक ट्रेन में से प्रयागराज जाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. इस ट्रेन में चार जनरल बोगी थे. जिसमें आधिकारिक तौर पर 432 लोगों की बैठने की व्यवस्था होती है, वहां 2017 यात्रियों के चढ़ने के आसनसोल स्टेशन से टिकट बेची गयी. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चार जनरल बोगी के लिए 1500 यात्रियों को टिकट देने की रणनीति बनी थी, लेकिन यात्रियों के लगातार अनुरोध के बाद 2000 टिकट देने का निर्णय लिया गया. 2017 टिकट देने के बाद पारसनाथ एक्सप्रेस के लिए टिकट देना बंद कर दिया गया. ट्रेन में चढ़ने के लिए भगदड़ न मचे, इसे लेकर भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया था. सभी लोग शांति तरीके से ट्रेन में चढ़ गये, किसी यात्री को कोई परेशानी नहीं हुई. गौरतलब है कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद रेलवे प्रबंधन ने हाइअलर्ट मोड में है. नये सिरे से किसी भी स्टेशन पर कोई हादसा न हो, यह अधिकारियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. 16 फरवरी को आसनसोल मुंबई एक्सप्रेस के चार जनरल बोगी के लिए तीन हजार यात्रियों की भी जुट गयी थी. जिसे नियंत्रण करने में प्रशासन के पसीने छूट गये थे. स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गयी थी लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ. इस विषय को ध्यान में रखते हुए आसनसोल से खुलनेवाली ट्रेन जो प्रयागराज होकर गुजरती है, उसके लिए खास इंतजाम किया गया है. स्टेशन के बाहर खुले में अस्थायी शेड बनाया गया हैं. जहां सिर्फ इस ट्रेन के यात्रियों को ही रोका जा रहा है और यहीं लाइन बना दी जा रही है. ट्रेन प्लेटफॉर्म पर लगने के बाद यहां से लाइन लगाकर यात्रियों को ट्रेन के बोगी तक पहुंचाया जा रहा है.

19:45 बजे की ट्रेन को 18:16 बजे लगा दिया गया प्लेटफॉर्म पर

साधारणतः किसी के ट्रेन के खुलने के समय से आधा घंटा पहले प्लेटफार्म पर लगाया जाता है, लेकिन वर्तमान में कुंभ के लिए डेढ़ घंटा पहले ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लगा दिया जा रहा है. ताकि यात्रियों को आसानी से ट्रेन में चढ़ने के मौका मिले, कोई भगदड़ न मचे. गुरुवार को पारसनाथ एक्सप्रेस ट्रेन जो प्रयागराज होते हुए भावनगर टर्मिनस तक जाएगी. इस ट्रेन का आसनसोल से खुकने का समय 19:45 मिनट है. इसे 18:16 बजे ही दो नम्बर प्लेटफॉर्म पर लगा दिया गया. आरक्षित और अनारक्षित दोनों प्रकार के यात्रियों को बाहर के अस्थायी शेड में रोका गया. फिर एक लाइन में यात्रियों की प्लेटफॉर्म पर भेजा गया.

वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त, एसीपी, डीएसआरपी सहित रेलवे के उच्चाधिकारी रहे मौजूद

गुरुवार आसनसोल स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए भारी संख़्या में राज्य पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान तैनात रहे. आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त राहुल राज, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट सेंट्रल जोन-1 के सहायक पुलिस आयुक्त विश्वजित नस्कर, जीआरपी आसनसोल के उप रेलवे पुलिस अधीक्षक कौशिक चटर्जी अपने अधिकारी व सैकड़ों की फोर्स के साथ उपस्थित थे. आसनसोल मंडल के सीनियर डीसीएम मार्शल ए सिल्वा सहित अनेकों अधिकारी भी निगरानी में तैनात थे. शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे कुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना होगी. इस ट्रेन के लिए भी यही तैयारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola