पेड़ से भिड़ा पिकअप वैन, दो महिलाएं मृत, दिहाड़ी श्रमिकों पर रफ्तार का कहर
Published by :AMIT KUMAR
Published at :30 Mar 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन

सोमवार सुबह पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के चूआ के पास दिहाड़ी मजदूरों को लेकर जा रहा पिकअप वैन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद एक पेड़ से जा टकराया.
विज्ञापन
पानागढ़.
सोमवार सुबह पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के चूआ के पास दिहाड़ी मजदूरों को लेकर जा रहा पिकअप वैन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद एक पेड़ से जा टकराया. इस दुर्घटना में दो महिला मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि करीब 10 अन्य लोग घायल हो गये. हादसे के बाद बचाव कार्य करते हुए स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद उक्त इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. पुलिस ने मृतक महिला श्रमिकों के नाम सिकुदी मुर्मू (33) व मंगली हेम्ब्रम (26) बताये हैं. दोनों ही उक्त थाना क्षेत्र के रक्षितपुर आदिवासी पाड़ा की रहनेवाली थीं. पुलिस ने बताया कि आज सुबह रक्षितपुर आदिवासी पाड़ा से 27 -28 दिन मजदूर एक पिकअप वैन में सवार होकर काम के लिए रघुनाथपुर जा रहे थे. तभी चूआ के पास पिकअप वैन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया. वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. क्षतिग्रस्त वाहन से मजदूरों की चीख-पुकार सुन कर आसपास के लोग जुटे और बचाव कार्य शुरू किया. सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी.सभी घायलों को नजदीकी दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया. 10 अन्य घायलों का उपचार चल रहा है. कुछ अन्य को मरहम-पट्टी के बाद छोड़ दिया गया. अस्पताल में दो घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है. क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर पुलिस थाने ले गयी. इस हादसे की सूचना के बाद गांव में शोक की लहर छा गयी. घायलों के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गये हैं.
अस्पताल जाकर घायलों से मिले माकपा प्रार्थी
सोमवार सुबह कांकसा थाना क्षेत्र के चूआ में तेज रफ्तार पिकअप वैन से हुए हादसे में घायल लोगों को देखने के लिए दुर्गापुर पूर्व के माकपा प्रत्याशी सीमांत चटर्जी महकमा अस्पताल में गये. उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना और परिजनों से बातचीत भी की. सीमांत चटर्जी ने बताया कि पिकअप वैन में 24 आदिवासी दिहाड़ी मजदूर सवार थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद वे महकमा अस्पताल पहुंचे. उन्होंने यह भी बताया कि सभी लोग रक्षितपुर गांव के आदिवासी पाड़ा के रहनेवाले हैं. ये लोग आज सुबह आउस ग्राम में रास्ता का काम करने जा रहे थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




