दुर्गा मंदिर में लगेगा टिन शेड, पार्षद ने रखी नींव

Updated at : 17 Feb 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर में लगेगा टिन शेड, पार्षद ने रखी नींव

वार्ड 78 के एबी टाइप नेपाली दुर्गा मंदिर में आसनसोल नगर निगम की ओर से पांच लाख रुपये की लागत से टिन शेड बनाया जायेगा. सोमवार को उसके निर्माण कार्य के लिए स्थानीय पार्षद अशोक रुद्र ने खूंटीपूजा की. फिर नारियल तोड़ कर निर्माण कार्य शुरू कराया.

विज्ञापन

बर्नपुर.

वार्ड 78 के एबी टाइप नेपाली दुर्गा मंदिर में आसनसोल नगर निगम की ओर से पांच लाख रुपये की लागत से टिन शेड बनाया जायेगा. सोमवार को उसके निर्माण कार्य के लिए स्थानीय पार्षद अशोक रुद्र ने खूंटीपूजा की. फिर नारियल तोड़ कर निर्माण कार्य शुरू कराया. इस बारे में श्री रुद्र ने बताया कि वार्ड 78 बोरो सात की हृदयस्थली है. आसनसोल नगर निगम, आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण तथा सांसद निधि की राशि से वार्ड में विकास कार्य किया जा रहा है. इस कड़ी में एबी टाइप स्थित नेपाली दुर्गा मंदिर में टिन शेड लगाया जा रहा है. गौरतलब है कि वार्ड 78 का अधिकांश हिस्सा बर्नपुर टाउनशिप का क्षेत्र पड़ता है. जो कि सेल आइएसपी की जागीर है. बर्नपुर टाउनशिप में अधिकांश विकास परियोजनाएं आईएसपी के नगर सेवा विभाग द्वारा संचालित की जाती हैं, लेकिन स्थानीय पार्षद की पहल पर नागरिक सुविधाओं से जुडे कई विकास कार्य नियमित रूप से किये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola