निर्माणाधीन फ्लाइओवर की गार्डवॉल धंसी, एनएच-19 पर मचा हड़कंप
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र के निमो-02 पंचायत के सरडांगा इलाके में बुधवार सुबह नेशनल हाइवे 19 पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर की गार्डवॉल धंस गयी.
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र के निमो-02 पंचायत के सरडांगा इलाके में बुधवार सुबह नेशनल हाइवे 19 पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर की गार्डवॉल धंस गयी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भयभीत हो गये. राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फ्लाइओवर पर कोई वाहन मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.गार्डवॉल धंसने से सड़क का हिस्सा भी टूटा
स्थानीय लोगों के अनुसार फ्लाइओवर की गार्डवॉल फ्लाई ऐश से बनायी गयी थी. अचानक गार्डवॉल का एक हिस्सा धराशायी हो गया, जिससे सड़क का हिस्सा भी टूटकर नीचे गिर गया. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.रोकी गयी वाहनों की आवाजाही
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. धंसान वाले स्थान की घेराबंदी कर दी गयी है और फ्लाइओवर से वाहनों का आवागमन फिलहाल रोक दिया गया है. हाईवे अथॉरिटी को घटना की जानकारी दे दी गयी है. अधिकारी और ठेकेदार मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन





