चलती लोकल ट्रेन से मां की गोद से गिरी बच्ची, हालत गंभीर

Updated at : 01 Mar 2020 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
चलती लोकल ट्रेन से मां की गोद से गिरी बच्ची, हालत गंभीर

पूर्व बर्दवान जिले के पल्ला रोड रेलवे स्टेशन के पास अप हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड लाइन में मां की गोद से एक बच्ची अचानक ट्रेन से नीचे गिर गयी.

विज्ञापन

बर्दवान-पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के पल्ला रोड रेलवे स्टेशन के पास अप हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड लाइन में मां की गोद से एक बच्ची अचानक ट्रेन से नीचे गिर गयी. इस घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गयी.

शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर परिजनों ने आरपीएफ की मदद से रेल लाइन पर गिरी बच्ची को गंभीर हालत में बरामद कर पहले बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. बाद में उसकी हालत गंभीर होने पर बच्ची को कोलकाता रेफर कर दिया गया.

घटना के संबंध में बताया गया है कि लिलुआ से हावड़ा-बर्दवान लोकल ट्रेन पकड़कर शुक्रवार रात नौ बजे के करीब एक परिवार बर्दवान आ रहा था. बर्दवान स्टेशन के पहले पल्ला रोड स्टेशन के पास मां की गोद से बच्ची अचानक गिर पड़ी.

शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन आने पर परिजनों ने आरपीएफ की मदद से रेल लाइन से बच्ची को गंभीर हालत में बरामद किया. बताया जाता है कि लिलुआ से उक्त परिवार प्रताप एक्सप्रेस ट्रेन बर्दवान से पकड़कर राजस्थान जाने वाला था. लेकिन इस घटना से सफर को बीच में ही छोड़ना पड़ा. पल्ला रोड रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन के खुलने के साथ ही उक्त दुर्घटना घटी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola