Asansol News : आसनसोल में पुल पार करने की कोशिश में बह गई कार फिर

Updated at : 03 Aug 2024 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
Asansol News : आसनसोल में पुल पार करने की कोशिश में बह गई कार फिर

Asansol News : स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन चालक को जलमग्न पुल पार न करने की चेतावनी दी गई थी इसके बावजूद उसने पुल पार करने का प्रयास किया.

विज्ञापन

आसनसोल, राम कुमार : पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में जलमग्न पुल को पार करते समय कार (Car) के पानी में बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार आसनसोल के कल्याणपुर हाउसिंग क्षेत्र में यह व्यक्ति पानी में डूबे पुल को पार कर रहा था तभी उसकी कार बह गयी.स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन चालक को जलमग्न पुल पार न करने की चेतावनी दी गई थी इसके बावजूद उसने पुल पार करने का प्रयास किया. एनडीआरएफ ने शनिवार को घटनास्थल से शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इलाके में इस घटना को लेकर सनसनी फैली हुई है. हालांकि लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया था.

कार बह जाने से एक व्यक्ति की मौत

अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ ने शनिवार को घटनास्थल से शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.उनके अनुसार मूसलाधार बारिश होने के कारण पश्चिम बर्धमान और पूर्व बर्धमान जिलों तथा कोलकाता में जलभराव हो गया है.पश्चिम बर्धमान जिले के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डे के परिसर और उसके आसपास जलभराव होने के कारण शुक्रवार को वहां से उड़ान परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था.

Mamata Banerjee : जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा से जीएसटी हटाने की मांग करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र

केएनआई हवाई अड्डे पर आज उड़ान परिचालन शुरू होने की संभावना

अधिकारियों ने बताया कि केएनआई हवाई अड्डे पर शनिवार दोपहर बाद उड़ान परिचालन शुरू होने की संभावना है.उन्होंने बताया कि रनवे और हवाई अड्डे के अन्य क्षेत्रों में पानी का स्तर कम हो रहा है और मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है. हालांकि आसनसोल में बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है.

ईडी ने संदेशखाली के बादशाह शाहजहां शेख के भाई सिराज समेत तीन को भेजा नोटिस

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola