रानीगंज में फुटपाथ अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रानीगंज में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है. बुधवार तीसरे दिन भी ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में यह अभियान चलाया गया. इस अभियान में आसनसोल टीआइ-2 राणा अंबिका दत्ता व बोरो कार्यालय के अस्सिटेंट इंजीनियर भी शामिल हुए.
विज्ञापन
रानीगंज.
रानीगंज में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है. बुधवार तीसरे दिन भी ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में यह अभियान चलाया गया. इस अभियान में आसनसोल टीआइ-2 राणा अंबिका दत्ता व बोरो कार्यालय के अस्सिटेंट इंजीनियर भी शामिल हुए. अभियान मुख्य रूप से डाल पट्टी और तार बंगला इलाके में केंद्रित रहा. यहां दुकानदारों को जागरूक किया गया कि वे अपनी दुकानें नालियों को छोड़कर और राहगीरों के आवागमन को बाधित किये बिना लगायें. अधिकारियों ने दुकानदारों को अतिक्रमण से बचने की सख्त हिदायत दी. तीसरे दिन के इस अभियान के दौरान रानीगंज के डाल पट्टी, तार बंगला इलाके में फुटपाथ पर मौजूद दुकानदारों को जागरूक करने की कोशिश की गयी. दुकानदारों को बताया गया कि अपनी दुकान वे कुछ इस तरह से लगाएं कि रास्ते पर चलने वाले लोगो�� को परेशानी न हो. अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










