तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी के दीवार लेखन पर कादा पोतने पर हंगामा

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

चुनावी अभियान के बीच दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार के समर्थन में लिखे दीवार लेखन पर शरारती तत्वों ने कादा पोत दिया, जिससे उत्तेजना का माहौल देखा गया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

चुनावी अभियान के बीच दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार के समर्थन में लिखे दीवार लेखन पर शरारती तत्वों ने कादा पोत दिया, जिससे उत्तेजना का माहौल देखा गया. इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी. आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. मिली जानकारी के अनुसार शहर के चंडीदास इलाके में 10 नंबर सड़क पर विवेकानंद एथलेटिक क्लब के पास दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार के समर्थन में दीवार लेखन किया गया था. जिस पर किसी ने कादा कीचड़ लपेट दिया था. घटना की सूचना मिलने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में रोष देखा गया. उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार बताया.

इस बाबत ब्लॉक-01 तृणमूल अध्यक्ष राजीव घोष ने कहा कि भाजपा अपना वजूद खो चुकी है. इसीलिए वे ऐसे गंदे खेल खेल रही है.हम कानून अपने हाथ में नहीं लेंगे, प्रशासन से शिकायत की जाएगी. वही भाजपा के जिला प्रवक्ता सुमंत मंडल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है. जनाधार घटता देख लोगो की सहानभूति बटोरने के लिए इस प्रकार के कृत्य को अंजाम दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है. बेवजह इस मामले में भाजपा को घसीटा जा रहा है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola