आसनसोल में एसआईआर हियरिंग के दौरान भाजपा-तृणमूल में मारपीट, रोड जाम

Updated at : 22 Jan 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
bjp trinamool clash during sir hearing asansol road jam West Bengal Politics

आसनसोल में सड़क जाम कर प्रदर्शन करते तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता. फोटो : राम कुमार

आसनसोल के एक स्कूल में एसआईआर की प्रक्रिया के बीच में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाये हैं. टीएमसी समर्थकों ने बीजेपी पर हमले का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी. देर तक प्रदर्शन किया. पुलिस ने उन्हें आश्वस्त किया कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद वे सड़क से हटे.

विज्ञापन

West Bengal Politics| आसनसोल, राम कुमार : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले वोटिंग लिस्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के मुद्दे पर अब तक विवाद चल रहा था, अब इसने हिंसक रूप लेना शुरू कर दिया है. खासकर आसनसोल में. पिछले दिनों फॉर्म-7 को फाड़े और जलाये जाने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थकों के बीच मारपीट की खबर सामने आयी है.

आसनसोल ओल्ड स्टेशन हाई स्कूल में हुई मारपीट

आसनसोल ओल्ड स्टेशन हाई स्कूल में बृहस्पतिवार को एसआईआर प्रक्रिया के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गयी. अफरा-तफरी मच गयी. कई लोगों के घायल होने की सूचना है. हालांकि, कितने लोग घायल हुए हैं, इसका सही आंकड़ा अब तक नहीं बताया गया है.

अचानक भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी समर्थकों पर हमले का आरोप

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि स्कूल में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही थी. माहौल पूरी तरह से शांत था. अचानक कुछ भाजपा कार्यकर्ता वहां आये और टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया. इसमें कई लोग घायल हो गये.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी ने कहा- टीएमसी के आरोप गलत

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के इन आरोपों से इनकार किया है. कहा कि टीएमसी के लोग बीजेपी पर गलत आरोप लगा रहे हैं. टीएमसी समर्थकों ने ही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बीजेपी के लोगों पर हमला किया.

टीएमसी समर्थकों ने रोड जाम करके विरोध जताया

आसनसोल साऊथ पुलिस फाड़ी के भांगापाचील इलाके के आसनसोल ओल्ड स्टेशन हाई स्कूल में हुई कथित मारपीट के बाद तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करके जमकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर सड़क को खाली करवाया. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

आसनसोल में SIR पर बवाल, तृणमूल कार्यकर्ताओं ने लोगों के फॉर्म-7 छीनकर फाड़े-जलाये, बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन

ममता बनर्जी का दावा- बंगाल में एसआईआर ने ले ली 84 जानें, 54 लाख वोटर को नहीं मिला पक्ष रखने का मौका

नेताजी के वंशज चंद्र कुमार बोस को SIR हियरिंग का नोटिस, TMC ने कहा- ‍BJP की बदले की कार्रवाई?

ममता बनर्जी के मंत्री तजमुल हुसैन को चुनाव आयोग का नोटिस, एसआईआर सुनवाई के लिए 29 को बुलाया

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola