बुदबुद बाइपास पर भाजपा प्रार्थी की कार दुर्घटनाग्रस्त

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद बाइपास स्थित एनएच-19 पर दुर्गापुर से लौटते समय गलसी विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी राजू पात्रा की कार को पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

विज्ञापन

पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद बाइपास स्थित एनएच-19 पर दुर्गापुर से लौटते समय गलसी विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी राजू पात्रा की कार को पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के समय राजू पात्रा कार में मौजूद नहीं थे, जिससे वे सुरक्षित बच गये. कार में सवार भाजपा के जिला नेता और इलेक्शन एजेंट विमान राय घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में हलचल मच गयी. राजू पात्रा ने घटना को तृणमूल कांग्रेस की साजिश बताया है. वहीं तृणमूल नेता दोलन राय ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे सामान्य सड़क दुर्घटना बताया और कहा कि भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बनाकर सहानुभूति लेने की कोशिश कर रही है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola