दीवार लेखन को लेकर भाजपा-तृणमूल में विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति

Updated at : 21 Mar 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
दीवार लेखन को लेकर भाजपा-तृणमूल में विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति

चुनावी माहौल के बीच दीवार लेखन को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच विवाद सामने आया है.

विज्ञापन

आसनसोल.

चुनावी माहौल के बीच दीवार लेखन को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच विवाद सामने आया है. घटना हीरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर रोड स्थित डोली लॉज इलाके की है, जहां एक दीवार को लेकर दोनों दल आमने-सामने आ गये. बताया गया कि दीवार पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पहले से बुकिंग का उल्लेख किया था. तृणमूल का आरोप है कि इसे मिटाकर भाजपा का चुनाव चिह्न बना दिया गया. इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया और दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ने लगी.

मौके पर पहुंचे प्रार्थी, हुई कहासुनी

आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी के समर्थन में दीवार लेखन किया जा रहा था. इसी दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया. वार्ड 52 की पार्षद मौसमी बासु ने कहा कि दीवार पहले से तृणमूल के लिए तय थी. सूचना मिलने पर हीरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के दौरान बड़ी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता जुट गए. इसी बीच कृष्णेंदु मुखर्जी भी वहां पहुंचे, जहां उनकी तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी हो गयी.

पुलिस ने कराया शांत

कृष्णेंदु मुखर्जी ने दावा किया कि दीवार लेखन मकान मालिक की अनुमति से किया जा रहा था. वहीं तृणमूल अपने दावे पर कायम रही. पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola