जम्मू-कश्मीर में बीरभूम का जवान अनुपम मंडल शहीद, गांव में शोक

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बीरभूम का जवान अनुपम मंडल शहीद, गांव में शोक

जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के सौज गांव के रहनेवाले भारतीय सैनिक अनुपम मंडल (24) जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गये.

विज्ञापन

बीरभूम.

जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के सौज गांव के रहनेवाले भारतीय सैनिक अनुपम मंडल (24) जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गये. वे कश्मीर में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान ही उनकी मौत हो गयी. घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिवार व इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजन अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि अनुपम मंडल अब नहीं रहे. मौत के कारणों को लेकर परिवार को अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है. शुक्रवार सुबह से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

आखिरी बातचीत के बाद आयी दुखद सूचना

परिवार के अनुसार, अनुपम मंडल ने गुरुवार शाम जम्मू-कश्मीर से अपनी मां मल्लिका मंडल से फोन पर बात की थी. बातचीत के दौरान उनकी आवाज सामान्य थी और किसी तरह की परेशानी का संकेत नहीं मिला था. इसके बाद गुरुवार देर रात सेना की ओर से अनुपम मंडल के घर संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन मां सो जाने के कारण फोन नहीं उठा सकीं. शुक्रवार शाम दोबारा संपर्क होने पर परिवार को अनुपम मंडल के निधन की सूचना मिली. पिता रामप्रसाद मंडल, मां मल्लिका मंडल समेत पूरे परिवार में शोक का माहौल है.

2022 में अग्निवीर योजना से जुड़े थे अनुपम मंडल

चाचा समीरन मंडल ने बताया कि अनुपम मंडल 2022 में अग्निवीर योजना से सेना में शामिल हुए थे और बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखते थे. सरस्वती पूजा के दौरान वे छुट्टी पर घर आये थे और कुछ दिन परिवार के साथ बिताने के बाद जम्मू-कश्मीर लौट गये थे. अनुपम मंडल की असामयिक मौत की खबर से सौज गांव स्तब्ध है. प्रशासन को अब तक आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अनुपम मंडल का पार्थिव शरीर शनिवार को गांव पहुंच सकता है. जिला भाजपा नेता ध्रुव साहा ने भी शोक जताया है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola