बंगाल चुनाव 2026: ओवैसी ने ममता बनर्जी और कांग्रेस को घेरा, कहा- अपनी बदहाली के लिए मुसलमान खुद जिम्मेदार

आसनसोल में जनसभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी.
Asaduddin Owaisi in Bengal: आसनसोल उत्तर विधानसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों को जागरूक होने की सलाह दी. AIMIM चीफ ने टीएमसी पर भाजपा के साथ पुराने संबंधों को लेकर हमला बोला. मुसलमानों को भी आईना दिखाया.
Asaduddin Owaisi in Bengal| आसनसोल, संतोष विश्वकर्मा : बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के हाई-वोल्टेज प्रचार के बीच एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को आसनसोल पहुंचे. रेलपार स्थित इज्तेमा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने बंगाल की राजनीति में मुसलमानों की स्थिति का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वामपंथी और अब टीएमसी ने मुस्लिम समुदाय का इस्तेमाल केवल वोट बैंक की तरह किया है. ओवैसी ने आत्ममंथन की अपील करते हुए कहा कि अपनी मौजूदा बदहाली के लिए कुछ हद तक मुसलमान खुद जिम्मेदार है, क्योंकि वह जागरूक होने की बजाय केवल पार्टियों का मोहरा बनकर रह गया है.
जागरूक बनें, तभी मिलेगा हक और रोजगार : ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी के प्रत्याशी दानिश अजीज के पक्ष में माहौल बनाते हुए समुदाय को आईना दिखाया. कहा कि बंगाल के मुसलमानों ने दशकों तक हर बड़ी पार्टी पर भरोसा किया. किसी ने उन्हें न्याय, बेहतर शिक्षा या रोजगार नहीं दिया. ओवैसी ने अपील की कि मुसलमान खुद को जागरूक करें. अगर समाज अब भी नहीं जागा, तो राजनीतिक दल उनके साथ पुराना व्यवहार ही जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि आसनसोल उत्तर को विकल्प की जरूरत है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ममता बनर्जी से पूछा- कौन था वाजपेयी सरकार में मंत्री?
अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पर ‘भाजपा की बी-टीम’ होने के आरोपों पर ओवैसी ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम कभी भाजपा के साथ नहीं गयी, लेकिन ममता बनर्जी खुद केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुकी हैं. ओवैसी ने कहा कि टीएमसी डर गयी है. इसलिए ऐसे आरोप लगाती है, ताकि अल्पसंख्यक मतों का ध्रुवीकरण किया जा सके.
इसे भी पढ़ें : दरक रहा ममता बनर्जी का अल्पसंख्यक दुर्ग? ओवैसी, हुमायूं और नौशाद ने बढ़ायी तृणमूल की टेंशन
Asaduddin Owaisi in Bengal: हेलीकॉप्टर से पहुंचे ओवैसी, समर्थकों में दिखा भारी जोश
जैसे ही ओवैसी का हेलीकॉप्टर इज्तेमा मैदान में उतरा, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान दानिश अजीज समेत कई स्थानीय नेता मंच पर मौजूद रहे. आसनसोल की गलियों में ओवैसी की इस रैली के बाद सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं, खासकर उन इलाकों में, जहां अल्पसंख्यक मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में ओवैसी की दहाड़- ममता दीदी को लगेगा करारा झटका, मुसलमानों को वोट बैंक समझा, इंसान नहीं
बंगाल चुनाव: हुमायूं कबीर के सवाल पर मुस्कुराए असदुद्दीन ओवैसी, बोले- ‘छोड़ दिया’
बंगाल चुनाव 2026: ओवैसी-हुमायूं गठबंधन से सियासी भूचाल, क्या बिगड़ेगा ममता बनर्जी का समीकरण?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




