चंचनी चेकपोस्ट पर बाइक सवार से “2.73 लाख जब्त

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बाहरी लोगों की आवाजाही पर पुलिस की पैनी नजर है.

विज्ञापन

अंडाल.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बाहरी लोगों की आवाजाही पर पुलिस की पैनी नजर है. इसी क्रम में अंडाल थाने की उखड़ा चौकी पुलिस ने उखड़ा के चंचनी इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार से दो लाख 73 हजार रुपये नगद जब्त किये. बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे चेकपोस्ट पर संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गयी, जिसमें बड़ी रकम बरामद हुई. निर्वाचन आयोग के नियमानुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने पर 50 हजार रुपये से अधिक नकद ले जाने पर वैध कारण या दस्तावेज जरूरी होता है. पुलिस के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति प्रबीर चक्रवर्ती है, जो दुर्गापुर फरीदपुर के पटशौरा गांव का निवासी और पेशे से डाकघर एजेंट है.

उसने दावा किया कि रकम ग्राहकों की जमा राशि है, पर मौके पर संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सका. पुलिस ने रकम जब्त कर ली है. अधिकारियों ने बताया कि वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर आवेदन देकर राशि वापस ली जा सकती है, अन्यथा इसे राजकोष में जमा किया जायेगा. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola