जामुड़िया में पाइपगन व दो राउंड कारतूस के साथ तृणमूल कांग्रेस नेता का बेटा गिरफ्तार

Updated at : 21 Mar 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
जामुड़िया में पाइपगन व दो राउंड कारतूस के साथ तृणमूल कांग्रेस नेता का बेटा गिरफ्तार

जामुड़िया ब्लॉक एरिया के मदनतोड़ ग्राम पंचायत क्षेत्र के तृणमूल अंचल उपाध्यक्ष काजल माजी के बेटे मांतू माजी(33) को पुलिस ने एक पाइपगन और दो राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

आसनसोल/जामुड़िया.

जामुड़िया ब्लॉक एरिया के मदनतोड़ ग्राम पंचायत क्षेत्र के तृणमूल अंचल उपाध्यक्ष काजल माजी के बेटे मांतू माजी(33) को पुलिस ने एक पाइपगन और दो राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. मांतू जामुड़िया थाना क्षेत्र के तालतोड़ माजीपाड़ा इलाके में रहता है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ही उसके घर में छापेमारी कर हथियार व कारतूस बरामद किये, जिसे उसने अपने बेडरूम में तकिये के नीचे छिपा रखे थे. अवर निरीक्षक अर्जुन सरकार की शिकायत पर मांतू के खिलाफ जामुड़िया थाने में केस नंबर 101/26 में आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25(1बी)(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. शनिवार को अदालत में पेश करने पर आरोपी को तीन दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया.अवर निरीक्षक श्री सरकार ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति तालतोड़ से चुरुलिया आर्म्स लेकर जा रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम तालतोड़ इलाके में पहुंची और संदिग्ध हालत में मांतू माजी को पकड़ा. पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि उसने अपने घर में हथियार और कारतूस रखा है. उसकी निशानदेही पर उसके घर के बेडरूम में तकिये के नीचे से हथियार और कारतूस बरामद हुआ. जिसका कोई भी वैध कागजता वह नहीं दिखा पाया, जिसके उपरांत आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

मार्च के 20 दिनों में 12 आर्म्स पुलिस ने किये जब्त

जनवरी -2026

दो जनवरी को कांकसा थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

दो जनवरी को दुर्गापुर थाना पुलिस ने रिवाल्वर और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

13 जनवरी को आसनसोल नॉर्थ थाना ने पिस्तौल और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

फरवरी

18 फरवरी को आसनसोल नॉर्थ थाना ने एक पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

मार्च

तीन मार्च को आसनसोल साउथ थाना ने पिस्तौल और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

चार मार्च को जामुड़िया थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

छह मार्च को आसनसोल नॉर्थ थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

आठ मार्च को आसनसोल साउथ थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

आठ मार्च को एनटीएस थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

11 मार्च को एनटीएस थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ दो को गिरफ्तार किया.

14 मार्च को रानीगंज थाना ने पाइपगन और दो कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

16 मार्च को पांडवेश्वर थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

17 मार्च को जामुड़िया थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

18 मार्च को फरीदपुर थाना ने एक पाइपगन और दो कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार.

18 मार्च को आसनसोल नॉर्थ थाना ने पाइपगन और दो कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार.

20 मार्च जामुड़िया थाना पुलिस ने पाइपगन और दो कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार.

“मांतू कई दिनों से मेरे साथ नहीं रहता है, वह अलग रहता है. सुनने में आया है कि पुलिस ने उसे हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपनी कार्रवाई की है. इस घटना के बाद भी मांतू यदि सुधर जाता है, तो काफी अच्छी बात होगी.”

काजल माजी,

मांतू के पिता व मदनतोड़ ग्राम पंचायत तृणमूल अंचल कमेटी के उपाध्यक्ष

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola