एसआइआर में डाला जा रहा सियासी दबाव : भाजपा
Updated at : 02 Feb 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम से मुलाकात कर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर ज्ञापन सौंपा.
विज्ञापन
आसनसोल.
भाजपा जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम से मुलाकात कर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में कृष्णेंदु मुखर्जी, प्रशांत चक्रवर्ती और अरिजीत राय शामिल रहे.फॉर्म-7 जमा करने में बाधा का आरोप
देबतनु भट्टाचार्य ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान दावा और आपत्तियों की अवधि में निर्वाचन आयोग ने फॉर्म-7 के जरिए राजनीतिक दलों को आपत्तियां दर्ज कराने का अधिकार दिया था. इसके बावजूद जब विभिन्न दल फॉर्म-7 जमा कराने पहुंचे तो ईआरओ अनुपस्थित रहे. आरोप लगाया गया कि राजनीतिक दबाव के चलते फॉर्म-7 स्वीकार नहीं किए गए और समयसीमा समाप्त करने का प्रयास हुआ. भाजपा नेताओं के अनुसार हीयरिंग के दौरान कुछ ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ ने राजनीतिक प्रभाव में एसआईआर प्रक्रिया को बदनाम करने की कोशिश की. हीयरिंग सेंटर या मतदाता के आवास पर हुई घटनाओं के लिए एसआईआर को जिम्मेदार ठहराया गया, जो तथ्यात्मक रूप से गलत है.उचित कार्रवाई की मांग
भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस एसआईआर का विरोध कर रही है और कुछ अधिकारी उसके नकारात्मक कथानक को मजबूत करने में सहयोग कर रहे हैं. फॉर्म-7 जमा करने के समय भी ईआरओ और एईआरओ के एक वर्ग ने जानबूझकर देरी की, ताकि अवैध मतदाताओं के नाम न कट सकें. भाजपा ने जिलाधिकारी से मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




