रिटायर्ड शिक्षक ने बेटे की स्मृति में स्कूल को दिये पांच लाख रुपये

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

बुधवार को राजग्राम विवेकानंद हाइ स्कूल में एक भावनात्मक क्षण दिखा. 18 साल की सेवा के बाद शिक्षिका मिठू मंडल सेवानिवृत्त हुईं और अपने बेटे की स्मृति में स्कूल में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए पांच लाख रुपये दान कर गईं.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

बुधवार को राजग्राम विवेकानंद हाइ स्कूल में एक भावनात्मक क्षण दिखा. 18 साल की सेवा के बाद शिक्षिका मिठू मंडल सेवानिवृत्त हुईं और अपने बेटे की स्मृति में स्कूल में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए पांच लाख रुपये दान कर गईं. विदाई समारोह में जहां शिक्षक के योगदान पर खुशी दिखी, वहीं उनके विदा होने का दुख भी छाया रहा.

विदाई समारोह में उमड़ा स्नेह

समारोह की शुरुआत स्कूल परिसर में विवेकानंद प्रतिमा और शहीद वेदी पर माल्यार्पण से हुई. इसके बाद शिक्षकों ने क्रम से मिठू मंडल को पुष्प, चादरें, छाते, स्वामी विवेकानंद की पुस्तकें, श्रीमद्भगवद्गीता और स्मृति-चिह्न भेंट किये. मिठू मंडल ने कहा कि स्कूल ने हमेशा उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा दी है और यहां पढ़ कर अनेक छात्र सफल हुए हैं. उन्होंने भावुक होकर बताया कि उनका बेटा भी इसी स्कूल का छात्र था. बेटे की स्मृति और स्कूल के विकास के लिए उन्होंने पांच लाख रुपये दान दिए हैं ताकि स्कूल में एक सांस्कृतिक मंच बनाया जा सके. मौके पर प्रधानाध्यापक संदीप गोस्वामी समेत शिक्षकगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola