अंडाल : दामोदर नदी में डूबने से युवक की हो गयी मौत

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
अंडाल : दामोदर नदी में डूबने से युवक की हो गयी मौत

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अंडाल थाना क्षेत्र के मदनपुर पंचायत अंतर्गत दामोदर नदी के पुबड़ा घाट पर नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई.

विज्ञापन

अंडाल.

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अंडाल थाना क्षेत्र के मदनपुर पंचायत अंतर्गत दामोदर नदी के पुबड़ा घाट पर नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान दिलीप बाउरी (35) के रूप में हुई है. वह बास्का गोसाईडांगा क्षेत्र का निवासी था. सूत्रों की मानें, तो दिलीप बाउरी सुबह करीब 11:30 बजे पुबड़ा घाट पर नहाने गया था. इसी दौरान फिसलकर नदी में गिर गया और डूब गया. सूचना मिलते ही अंडाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से दिलीप बाउरी का शव नदी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola