37 स्कीमों के लिए 69, 686 लोगों ने किया आवेदन, 13,901 का किया गया निष्पादन

Updated at : 30 Jan 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
37 स्कीमों के लिए 69, 686 लोगों ने किया आवेदन, 13,901 का किया गया निष्पादन

24 जनवरी से आरंभ दुआरे सरकार फेज-नौ में भी लक्खी भंडार का क्रेज बरकरार है. जिला में चल रहे शिविरों में 30 जनवरी तक कुल 69,686 लाभुकों ने 37 योजनाओं के लिए आवेदन जमा दिया है, जिसमें 15,782 आवेदन सिर्फ लक्खी भंडार में जमा हुआ है.

विज्ञापन

आसनसोल.

24 जनवरी से आरंभ दुआरे सरकार फेज-नौ में भी लक्खी भंडार का क्रेज बरकरार है. जिला में चल रहे शिविरों में 30 जनवरी तक कुल 69,686 लाभुकों ने 37 योजनाओं के लिए आवेदन जमा दिया है, जिसमें 15,782 आवेदन सिर्फ लक्खी भंडार में जमा हुआ है. किसी भी योजना में आवेदनों की संख्या के आधार लक्खी भंडार दूसरे नम्बर तो 22,143 आवेदनों के साथ बिना मूल्य सामाजिक सुरक्षा योजना पहले स्थान पर है. 12,985 आवेदनों के साथ स्वास्थ्य साथी योजना तीसरे स्थान पर है. 30 जनवरी तक जमा कुल आवेदनों में से 13,901 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है. जिलाधिकारी पोन्नमबालम.एस ने बताया कि एक फरवरी तक जिला में कुल 2744 शिविरों का आयोजन होगा. इन शिविरों में जितने भी आवेदन जमा होगा, सारे आवेदनों का निष्पादन 28 फरवरी 2025 तक कर दिया जाएगा. 30 जनवरी तक कुल 2025 शिविरों का आयोजन हो चुका है. अबतक शिविरों में कुल 2,21,705 लोग आ चुके हैं, जो विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी ली है. 30 जनवरी को ही 39,091 लोग शीविर में आये. जिला के लिए यह बड़ी उपलब्धि है.

गौरतलब है दुआरे सरकार फेज-नौ में कुल 37 योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए आवेदन संग्रह किया जा रहा है. जिला के आठ प्रखंड और दो नगर निगम इलाके में कुल 2762 शिविरों के आयोजन की प्लानिंग की गयी है. जिसमें से 512 स्थायी शिविर और 2250 मोबाइल शिविर के आयोजन का लक्ष्य तैयार किया गया है. जिसमें से 2025 शिविरों का आयोजन 30 जनवरी तक हो चुका है. बचे हुए दो दिनों में बाकी के शिविरों का आयोजन होगा. इन शिविरों में 37 योजनाओं के लिए आवेदन संग्रह किया जा रहा है. जिसमें शिक्षा श्री और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना में सिर्फ एक-एक आवेदन जमा हुआ है. राज्य सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए सिर्फ नौ आवेदन ही जमा हुआ है.

सबसे कम 9,163 लाभुक ही पहुंचे अंडाल के शिविरों में

24 जनवरी से आरंभ दुआरे सरकार कार्यक्रम को लेकर जिला में आयोजित शिविरों में 30 जनवरी तक कुल 2,21,705 लोग आये हैं और विभिन्न योजनओं की जानकारी संग्रह की. जिसमें से 69,686 लोगों ने योजनाओं का लाभ पाने के लिए आवेदन किया. शिविर में आनेवाले लोगों के आंकड़ों के हिसाब से जमुड़िया प्रखंड में सबसे कम 7163 लोग ही पहुंचे. यहां 30 जनवरी तक 149 शिविरों का आयोजन हुआ है. अंडाल प्रखंड में आयोजित 222 शिविरों 9,163 लोग, सालानपुर प्रखंड में आयोजित 208 शिविरों में 10,179 लोग, फरीदपुर दुर्गापुर प्रखंड में आयोजित 170 शिविरों में 10,444 लोग, पंडवेश्वर प्रखंड में आयोजित 122 शिविरों में 10,825 लोग, बाराबनी प्रखंड में आयोजित 170 शिविरों में 11,617 लोग, कांकसा प्रखंड में आयोजित 231 शिविरों में 12,474 लोग, रानीगंज प्रखंड में आयोजित 252 शिविरों में सबसे ज्यादा 18,458 लोग आ चुके हैं. दो नगर निगम क्षेत्रों में से दुर्गापुर में आयोजित 209 शिविरों में 20,774 लोग और आसनसोल में आयोजित 292 शिविरों में 1,10,624 लोग आ चुके हैं.

कुल्टी थाना क्षेत्र के रेडलाइट एरिया में दुआरे सरकार को लेकर विशेष पहल

गुरुवार को कुल्टी थाना क्षेत्र के रेडलाइट एरिया लच्छीपुर और चबका में विशेष पहल के तहत दुआरे सरकार का शिविर लगाया गया. विभिन्न विभागों के योजनाओं का स्टॉल लगा. यहां रहनेवालों में इस शिविर को लेकर भारी उत्साह रहा. इसके साथ ही वहां हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया. मौके पर अतिरिक्त जिलाधिकारी (विकास) संजय पाल, आसनसोल सदर के महकमा शासक विश्वजित भट्टाचार्य शिविर में जाकर वहां का जायजा लिया. 29 जनवरी को दुर्गापुर फरीदपुर प्रखंड के झांझरा सामुदायिक भवन में रात को शिविर का आयोजन किया गया था. कोयला खदानों में दिन की पाली में काम करनेवाले श्रमिक सराकरी सुविधाओं से वंचित न हो, उनके लिए रात को शिविर का आयोजन हुआ. भारी संख्या में लोग यहां पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola