सड़क हादसे में भाजपा नेता ध्रुव साहा समेत तीन जख्मी

Updated at : 07 Sep 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में भाजपा नेता ध्रुव साहा समेत तीन जख्मी

जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के माझखंड गांव के पास रानीगंज मोरग्राम सड़क पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव साहा, उनके सुरक्षाकर्मी व चालक जख्मी हो गये.

विज्ञापन

बीरभूम.

जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के माझखंड गांव के पास रानीगंज मोरग्राम सड़क पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव साहा, उनके सुरक्षाकर्मी व चालक जख्मी हो गये. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव साहा अपने वाहन से कल रात सिउड़ी स्थित पार्टी कार्यालय से घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. वह चौपहिया वाहन से घर के लिए निकले थे. रामपुरहाट के माझखंड गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान के खेत में जा गिरी. हादसे की सूचना पाते ही रामपुरहाट थाने की पुलिस वहां पहुंची और ध्रुव साहा, उनके सुरक्षा गार्ड व ड्राइवर को रामपुरहाट के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. हादसे में ध्रुव साहा के सीने व हाथ में चोटें आयी हैं, पर उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है. सुरक्षा गार्ड व चालक को हल्की चोटें लगी हैं. घायलों को उपचार के बाद शनिवार को नर्सिंग होम से छुट्टी दे दी गयी. कार कैसे बेकाबू होकर धान के खेत में जा गिरी, इसकी जांच रामपुरहाट थाने की पुलिस कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola