बीरभूम की नौ सीटों पर आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रार्थी घोषित

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार को आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने बीरभूम जिले की कुल 11 विधानसभा सीटों में से नौ सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी.

विज्ञापन

बीरभूम.

राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार को आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने बीरभूम जिले की कुल 11 विधानसभा सीटों में से नौ सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी. हुमायूं ने कहा कि आम जनता उन्नयन पार्टी ने जिले की नानूर सीट से चिरन दास, लाभपुर सीट से समद शेख, बोलपुर सीट से सैयद सोहरावर्दी, सिउड़ी सीट से कोहिनूर खातून, सैंथिया सीट से अष्टम माल, मयूरेश्वर सीट से शेख कलीमुद्दीन, हासन सीट से सैयद उद जमां को अपना उम्मीदवार तय किया है.

इसके अलावा नलहाटी सीट से हसीबुल शेख और दुबराजपुर सीट से शुभाशीष दास को प्रार्थी बनाया है. इसके अलावा, रामपुरहाट के लिए उम्मीदवार की घोषणा होनी बाकी है. जबकि मुरारई सीट कथित तौर पर एआइएमआइएम के लिए छोड़ दी गयी है. मालूम रहे कि पूर्व बर्दवान जिले की कुल 16 सीटों में 12 सीटों पर भी हुमायूं कबीर ने अपने प्रत्याशी उतार दिये हैं.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola