रघुनाथपुर में बुंदला पुल का हिस्सा धंसा, यातायात ठप

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 13 Apr 2026 9:51 PM

विज्ञापन

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पुरुलिया-बराकर राज्य राजमार्ग संख्या पांच पर पुराने बुंदला पुल का एक हिस्सा धंस गया, जिससे छोटे और भारी सभी प्रकार के वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है.

विज्ञापन

पुरुलिया.

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पुरुलिया-बराकर राज्य राजमार्ग संख्या पांच पर पुराने बुंदला पुल का एक हिस्सा धंस गया, जिससे छोटे और भारी सभी प्रकार के वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है. चालकों को करीब 15 किलोमीटर लंबा डायवर्जन लेना पड़ रहा है, जिससे समय और ईंधन की खपत बढ़ गयी है.

जर्जर पुल व निर्माण पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराना पुल लंबे समय से जर्जर हालत में था, लेकिन मरम्मत में लापरवाही बरती गई. पास में नए पुल का निर्माण शुरू होने के बावजूद उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं. भाजपा ने आरोप लगाया कि निर्माण में लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है.

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

भाजपा नेता काजल कृष्ण सिन्हा ने कहा कि वर्षों से पुल की स्थिति खराब थी और चुनाव से पहले शुरू हुए निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और कट मनी के कारण यह हादसा हुआ. उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की. तृणमूल नेता प्रणव देवघरिया ने कहा कि पुल बहुत पुराना होने के कारण धंसान हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भाजपा के सांसद और विधायक ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया. साथ ही बताया कि राज्य सरकार नए पुल का निर्माण कर रही है और जल्द ही वैकल्पिक मार्ग से यातायात शुरू होगा.

प्रशासन की कार्रवाई और वैकल्पिक व्यवस्था

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव तिवारी ने कहा कि पुल के एक हिस्से में समस्या आने से यातायात रोका गया है. जल्द ही वैकल्पिक मार्ग शुरू किया जायेगा, जिससे छोटे व यात्री वाहन चल सकेंगे. भारी वाहनों को रघुनाथपुर से सांतुड़ी होते हुए नीतूरिया की ओर भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि पुराने पुल की मरम्मत भी शुरू कर दी गयी है और जल्द ही यातायात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है. चुनाव से पहले इस घटना को लेकर सियासी माहौल भी गरमा गया है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola