रानीगंज : एनएच-19 पर एसबीएसटीसी बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग(एनएच) -19 रानीसायर मोड़ टीबी अस्पताल के समीप एक एसबीएसटीसी बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई.
विज्ञापन
रानीगंज.
राष्ट्रीय राजमार्ग(एनएच) -19 रानीसायर मोड़ टीबी अस्पताल के समीप एक एसबीएसटीसी बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई.बस में सवार सभी यात्रियों ने किसी तरह दौड़कर बाहर निकलते हुए अपनी जान बचायी. घटना में किसी के आहत होने की खबर नहीं है. सूचना पाते ही इलाके के तृणमूल कांग्रेस नेता साधन सिंह ने रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी की पुलिस को इत्तला दी. साथ ही दमकल विभाग को भी खबर दी गयी. फिर दमकलकर्मी एक इंजन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. आग लगने के बाद से बस चालक फरार बताया जा रहा है और उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है.इस अग्निकांड में एसबीएसटीसी बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गयी. बस को राष्ट्रीय राजमार्ग के एक किनारे खड़ा कर अन्य वाहनों की आवाजाही जारी रखी गयी. घटना के कारण राजमार्ग का एक हिस्सा काफी देर तक बाधित रहा, हालांकि पुलिस ने बाद में स्थिति को सामान्य कर दिया. दमकल विभाग के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग लगने की वजह बस में शॉर्ट सर्किट हो सकती है. यह एसबीएसटीसी बस दुर्गापुर से आसनसोल की ओर जा रही थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










