अब सीबीआइ करेगी जांच
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस, सीआइडी जांच से असंतुष्ट थे परिजन लंबे समय से चल रही थी सुनवाई आसनसोल : माकपा नेता सह आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर वामापद मुखर्जी के इकलौते पुत्र अर्पण मुखर्जी हत्याकांड में उच्च न्यायालय के सिंगल बेंच के न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची ने मामले की जांच का दायित्व सीबीआई को सौंप दिया. पुलिस और […]
विज्ञापन
पुलिस, सीआइडी जांच से असंतुष्ट थे परिजन
लंबे समय से चल रही थी सुनवाई
आसनसोल : माकपा नेता सह आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर वामापद मुखर्जी के इकलौते पुत्र अर्पण मुखर्जी हत्याकांड में उच्च न्यायालय के सिंगल बेंच के न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची ने मामले की जांच का दायित्व सीबीआई को सौंप दिया. पुलिस और सीआइडी की जांच पर असंतोष जाहिर करते हुये मृतक के परिजनों ने मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए उच्च न्यायालय में अपील की थी. शुक्रवार को मामले की सुनवायी करते हुए न्यायमूर्ति श्री बागची ने अपील को मंजूर करते हुये मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश जारी किया. माकपा नेता वामापद मुखर्जी की चार संतानों में एकमात्र पुत्र अर्पण मुखर्जी की हत्या 10 मई 2012 की सुबह सैर करने के दौरान अपराधियों ने आइएसपी स्पोर्ट्स हाउस के पास गोली मारकर कर दी थी. बीबी कॉलेज आसनसोल के छात्र अर्पण पढ़ाई पूरी करने के उपरांत कटवा में एक निजी संस्था में नौकरी की.
नौकरी छोड़कर बर्नपुर आइएसपी में ठेकेदारी आरंभ कर दी. राजनीति और सामाजिक गतिविधियों के साथ जुड़े रहे. उनकी हत्या के उपरांत जांच में पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही. मामले को लेकर लगातार राजनीतिक दबाब बढ़ने पर जांच का दायित्व राज्य सरकार ने सीआइडी को सौंप दी. घटना के बाद से ही उनके परिजन मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे थे. सीआइडी जांच में कुछ खुलासा न होने पर परिवार की ओर से मामले की सीबीआई जांच कराने के लिये उच्च न्यायायल में अपील की गयी. इस पर लंबे समय से सुनवायी चल रही थी. शुक्रवार को हुयी सुनवाई में उच्च न्यायालय सिंगल बेंच के न्यायमूर्ति श्री बागची ने मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश जारी किया.
माकपा नेता पार्थ मुखर्जी ने कहा कि यह राजनीतिक हत्या थी. मामले में सटीक जांच न होने पर परिवार के सदस्यों ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की अपील की थी. अदालत ने उसे मंजूर कर लिया. वामापद मुखर्जी से इस विषय पर बात करने पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा. स्वर्गीय मुखर्जी की पत्नी इंद्रा मुखर्जी ने कहा कि न्याय पाने के लिये लड़ाई लड़ी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










