सिलावती नदी से युवक का शव बरामद, सनसनी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बुधवार शाम से था लापता, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका नदी के िकनारे से शराब की बोतलें बरामद आद्रा : पुंचा थाना क्षेत्र के िसलावती नदी से युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान अचिन्त पाल(26) के रूप में हुयी है. वह पुंचा थाना क्षेत्र के भीगाबांध […]
विज्ञापन
बुधवार शाम से था लापता, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
नदी के िकनारे से शराब की बोतलें बरामद
आद्रा : पुंचा थाना क्षेत्र के िसलावती नदी से युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान अचिन्त पाल(26) के रूप में हुयी है. वह पुंचा थाना क्षेत्र के भीगाबांध गांव का रहने वाला था. पेशे से ट्रैक्टर चालक का कार्य करता था. पुलिस तथा स्थानीय सूत्र से िमली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को वह घर से निकला था.
देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन एवं दोस्तों ने उसे ढूंढना शुरू िकया. गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर सिलावती नदी में उसका शव बरामद हुआ. पुिलस को घटना की जानकारी दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के िलये पुरुलिया सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों का दावा है िक किसी ने अचिन्त की हत्या कर उसे नदी में फेंक िदया है. पुलिस ने नदी के िकनारे शराब की बोतलें भी बरामद की हैं. पुलिस ने मामले की छानबीन आरम्भ कर दी है.
डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार
दुर्गापुर. दुर्गापुर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे अक्षय रुइदास, आलोक रुइदास एवं उत्तम राय को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान इनकी जमानत नामंजूर हो गयी. अदालत ने इन्हें िहरासत में भेज िदया.
बुधवार की रात इलाके में डकैती करने के इरादे से एकत्रित हुये थे. उसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पाकर छापामारी करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर िलया. जांच के दौरान उनके पास से आग्नेयास्त्र बरामद हुये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










