होली के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलायेगा पूरे
आसनसोल : होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ की निकासी के लिए पूर्व रेलवे प्रशासन ने कई विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 03131/03132 हावड़ा-गोरखपुर होली स्पेशल, 03039/03040 हावड़ा-रक्सौल-आसनसोल होली स्पेशल, 03041/ 03042 हावड़ा-रक्सौल जनसाधारण होली स्पेशल, 03067/ 03068 हावड़ा-आनन्द नगर जनसाधारण होली स्पेशल और 03575/03576 आसनसोल-पटना होली स्पेशल […]
आसनसोल : होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ की निकासी के लिए पूर्व रेलवे प्रशासन ने कई विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 03131/03132 हावड़ा-गोरखपुर होली स्पेशल, 03039/03040 हावड़ा-रक्सौल-आसनसोल होली स्पेशल, 03041/ 03042 हावड़ा-रक्सौल जनसाधारण होली स्पेशल, 03067/ 03068 हावड़ा-आनन्द नगर जनसाधारण होली स्पेशल और 03575/03576 आसनसोल-पटना होली स्पेशल ट्रेन शामिल हैं.
03131 अप हावड़ा-गोरखपुर होली स्पेशल आठ मार्च को 23.55 बजे हावड़ा स्टेशन से खुलेगी और अगले दिन 17.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. आसनसोल में इस ट्रेन (03131) का प्रस्थान समय 02.36 बजे है. 03132 डाउन गोरखपुर-हावड़ा होली स्पेशल नौ मार्च को 19.05 बजे गोरखपुर स्टेशन से खुलेगी और अगले दिन 12.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी. आसनसोल में इस ट्रेन (03132) का प्रस्थान समय 09.30 बजे है. यह ट्रेन आसनसोल, किउल, सोनपुर और सिवान स्टेशनों से होते हुए चलेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर श्रेणी और साधारण दूसरे दर्जे श्रेणी के डिब्बे होंगे.
03039 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल दस मार्च को 15.00 बजे हावड़ा स्टेशन से खुलेगी और अगले दिन 10.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी. आसनसोल में इस ट्रेन (03039) का प्रस्थान समय 18.40 बजे है. 03040 रक्सौल-आसनसोल होली स्पेशल 11 मार्च को 12.00 बजे रक्सौल स्टेशन से खुलेगी और उसी दिन 23.45 बजे आसनसोल पहुंचकर समाप्त हो जायेगी. यह ट्रेन आसनसोल, झाझा, समस्तीपुर और सीतामढ़ी स्टेशनों से होती हुयी चलेगी. इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर श्रेणी और साधारण दूसरे दर्जे श्रेणी के डिब्बे होंगे.
03041 अप हावड़ा-रक्सौल जन-साधारण होली स्पेशल ट्रेन हावड़ा से नौ मार्च को 22.50 बजे खुलेगी और अगले दिन 16.05 बजे रक्सौल पहुंचेगी. आसनसोल स्टेशन में इस ट्रेन का प्रस्थान समय 02.50 बजे है. 03042 डाउन रक्सौल-हावड़ा जन-साधारण होली स्पेशल ट्रेन रक्सौल से 10 मार्च को 19.45 बजे खुलेगी और अगले दिन 12.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. आसनसोल स्टेशन में इस ट्रेन का प्रस्थान समय 08.25 बजे है. यह ट्रेन आसनसोल, झाझा, समस्तीपुर एवं सीतामढ़ी स्टेशनों से होते हुए चलेगी. इस ट्रेन में केवल साधारण द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे.
03067 हावड़ा-आनंदनगर जन साधारण एक्सप्रेस होली स्पेशल हावड़ा से 11 मार्च को 22.50 बजे खुलेगी और अगले दिन 21.10 बजे आनंदनगर पहुंचेगी. आसनसोल स्टेशन में इस ट्रेन का प्रस्थान समय 02.50 बजे है. 03068 आनंदनगर -हावड़ा जन साधारण एक्सप्रेस होली स्पेशल आनंदनगर से 13 मार्च को 00.45 बजे खुलेगी और उसी दिन 20.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. आसनसोल स्टेशन में इस ट्रेन का प्रस्थान समय 15.50 बजे है. यह ट्रेन आसनसोल, झाझा, समस्तीपुर एवं सीवान स्टेशनों से होते हुए चलेगी. इस ट्रेन में केवल साधारण द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे.
03575 आसनसोल-पटना होली स्पेशल आसनसोल से 12 मार्च को 07.15 बजे खुलेगी और उसी दिन 14.00 बजे पटना पहुंचेगी. 03576 पटना-आसनसोल होली स्पेशल पटना से 12 मार्च को 15.10 बजे खुलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










