50 लाख से अधिक आय होने पर 10 फीसदी सरचार्ज

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज कोल्फील्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बजट पर आयोजित की संगोष्ठी िवभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ वक्ताओं ने रखी बात इसके विभिन्न पहलुओं पर रानीगंज. रानीगंज कोल्फील्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने लायंस क्लब हॉल में यूनियन बजट 2017 पर संगोष्ठी आयोजित की. स्थानीय चार्टर्ड अकाउंटेंट ललित अग्रवाल ने कहा कि जिस व्यक्ति की सालाना आय ढाई […]

विज्ञापन
रानीगंज कोल्फील्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बजट पर आयोजित की संगोष्ठी
िवभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ वक्ताओं ने रखी बात इसके विभिन्न पहलुओं पर
रानीगंज. रानीगंज कोल्फील्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने लायंस क्लब हॉल में यूनियन बजट 2017 पर संगोष्ठी आयोजित की. स्थानीय चार्टर्ड अकाउंटेंट ललित अग्रवाल ने कहा कि जिस व्यक्ति की सालाना आय ढाई लाख रु पए से लेकर पांच लाख रु पये के बीच है, उसका टैक्स रेट 10 प्रतिशत से घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया है एवं जिस व्यवसायी का सलाना आय 50 लाख से अधिक है, उसका टैक्स पर 10 पर्सेंट सरचार्ज लगेगा.
उन्होंने कहा कि जिस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कारोबार वर्ष 2015 एवं वर्ष 2016 में 50 करोड़ से कम था. उनके लिए टैक्स की रेट 30 पर्सेंट से घटाकर 25 पर्सेंट कर दी गई है. उन्होंने कहा कि नगद भुगतान एक दिन में 20 हजार तक अलाउड है, उसे घटाकर 10 हजार तक कर दिया गया है. कैशलेस इकोनॉमिक की दिशा में अच्छा कदम है. उन्होंने कहा कि एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है. अगर प्लांट एवं मशीनरी खरीदने पर उसके लिए 10 हजार नगद पेमेंट करते हैं तो उसमें डेप्रिसिएशन नहीं मिलेगा.
अवसर पर उद्योगपति पवन गुटगुटिया ने कहा कि यूनियन बजट टैक्स देने वालों के ऊपर सरकार सख्त हुई है एवं काले धन के लेन-देन पर अंकुश लगायी जायेगी. कोलफील्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष अनुराधा माल्या सर्राफ, सचिव सुशील गांवरीवाल, सलाहकार ओमप्रकाश गनेरीवाल, टीडीबी कॉलेज के अध्यापक मोहम्मद फखरु द्दीन ने भी वक्तव्य रखा. परिचर्चा में भक्तिराम भालोटिया,ओम प्रकाश केडिया, चेयरमैन राजेश जिंदल एवं मनजीत सिंह उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola