अस्पताल के पास गुमटी में बैठकर ब्लू प्रिंट बनाती थी रौशना बीबी

Updated:
विज्ञापन

पति-पत्नी की तरह था रौशना, बासुदेव का संबंध सीआइडी, िजला पुिलस कर रही पूछताछ िगरफ्तार अभियुक्तों से पानागढ़ : बर्दवान शिशु तस्करी कांड में सीआइडी की जांच के दौरान गिरफ्तार आया रौशना बीबी ने जो खुलासा किया, उससे सीआइडी भी हैरान है. बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य गेट के पास ही मौजूद गुमटी में […]

विज्ञापन
पति-पत्नी की तरह था रौशना, बासुदेव का संबंध
सीआइडी, िजला पुिलस कर रही पूछताछ िगरफ्तार अभियुक्तों से
पानागढ़ : बर्दवान शिशु तस्करी कांड में सीआइडी की जांच के दौरान गिरफ्तार आया रौशना बीबी ने जो खुलासा किया, उससे सीआइडी भी हैरान है. बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य गेट के पास ही मौजूद गुमटी में रौशना शिशु तस्करी का ब्लू प्रिंट तैयार करती थी. गुमटी में नवजात शिशुओं के नये कपड़े समेत स्टेशनरी का सामान िबकता है. अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं की जानकारी उसे यहां बैठकर आसानी से पता चल जाती थी. साथी बासुदेव मंडल भी उसके साथ रहता था. गुमटी मालिक का नाम देवेन साहा है.
देवेन ने बताया कि आठ-दस वर्षों से वह रौशना विवि को जानता है. रौशना पहले बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आया का काम करती थी. काम के दौरान खाली समय में उसकी दुकान पर आकर बैठती थी. बाद में यहां बासुदेव मंडल ने भी आना शुरू कर िदया. दुकानदार ने बताया िक दोनों के बीच पति-पत्नी की तरह संबंध था. रविवार को सुबह प्राय: साढ़े सात बजे नवजात शिशु को लेकर आयी थी. पूछने पर उसने बताया िक नाजायज है.
बेच दूंगी. इस दौरान उसके साथ बासूदेव मंडल भी था. उसे शिशु को वापस कर देने की सलाह दी लेकिन दोनों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा. उसी दिन रात में सुनने में आया िक रौशना गिरफ्तार कर ली गई है.
पुलिस को पता चला है कि गुमटी में बैठ कर ही रौशना और बासुदेव मंडल मिलकर अस्पताल और विभिन्न नर्सिंग होम से शिशु तस्करी के िलये ब्लू प्रिंट तैयार करते थे. दुकानदार देवेन साहा का इस सवाल पर कहना है कि उनकी दुकान पर बैठकर दोनो कोई साजिश नहीं रचते थे. रविवार को भी दोनों को बहुत समझाया था. कुकृत्य करने से रोका था. लेिकन रौशना ने उसे हंसी में उड़ा दिया था. देवेन साहा ने कहा िक बुरे काम का नतीजा बुरा ही होता है. इधर जिला पुलिस और सीआइडी गिरफ्तार अभियुक्तों से लगातार पूछताछ कर रही है. कई और तथ्य उजागर होने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola