नोटबंदी से जनता त्रस्त,मोदी सरकार मस्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुबह लग रहे कैश के िलये कतार में, शाम को लौट रहे घर दुर्गापुर. केंद्र सरकार की नोटबंदी के फैसले के िखलाफ आला कमान के िनर्देश पर तृणमूल कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को िवभिन्न बैंकों से समक्ष िवरोध सभा का आयोजन िकया. मेनगेट स्थित स्टेट बैंक की शाखा के समक्ष दो नंबर ब्लॉक तृणमूल […]
विज्ञापन
सुबह लग रहे कैश के िलये कतार में, शाम को लौट रहे घर
दुर्गापुर. केंद्र सरकार की नोटबंदी के फैसले के िखलाफ आला कमान के िनर्देश पर तृणमूल कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को िवभिन्न बैंकों से समक्ष िवरोध सभा का आयोजन िकया.
मेनगेट स्थित स्टेट बैंक की शाखा के समक्ष दो नंबर ब्लॉक तृणमूल की ओर से आयोिजत सभा में पांच नंबर बोरो चेयरमैन धर्मेंद्र यादव ने बताया िक नोटबंदी के बाद 24 दिन आम जनता ने किस कष्ट के साथ गुजारा है, इसे केंद्र सरकार नहीं समझ सकती है. मोदी सरकार ने बिना सोचे-समझे नोटबंदी का फैसला ले िलया. बैंकों में लोग सुबह से कतार में खड़े हो जा रहे हैं और शाम को घर लौट रहे हैं. उसमें भी कई ऐसे हैं, जिन्हें कतार में खड़े होने के बावजूद शाम को खाली हाल ही घर लौटना पड़ रहा है.
बैंक के मुख्य द्वार पर नो कैश का बोर्ड लगा िदया जाता है. सरकार अब तक पांच सौ के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं करा सकी है. एटीएम दो हजार के नोट ही उगल रही है. हाथ में दो हजार का नोट आने के बाद अब उसे भुनाने की जद्दोजहद शुरू हो जाती है. दुकानदार जल्द खुल्ला नहीं देना चाहते हैं. आसमान से िगरे और खजूर पे अटके वाली कहावत चरितार्थ हो रही है. आम जनता को कोई रास्त नहीं सूझ रहा है. पैसा होते हुये भी लोग जरूरत की सामग्री नहीं खरीद पा रहे हैं. तृणमूल केंद्र सरकार के िबना सोचे समझे िलये गये फैसले का तृणमूल कांग्रेस कड़ा िवरोध करती है.
मौके पर दो नंबर ब्लॉक अध्यक्ष विप्लव विश्वास, वार्ड तेरह के अध्यक्ष रुपाई राय, देवािशष आचार्य सहित दर्जनों तृणमूल कर्मी उपिस्थत थे. सिटी सेंटर स्थित यूनाइटेड बैंक के समक्ष भी बाइस नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस ने िवरोध सभा आयोिजत की. मौके पर कल्याण बनर्जी, मानस राय, राजू चटर्जी सहित दर्जनों तृणमूल कार्यकर्ता उपिस्थत थे.
नोटबंदी से उत्पन्न समस्या मिटने का नहीं ले रही नाम: हरिपुर. नोटबंदी के खिलाफ जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल ने खासकेंदा में पथसभा आयोिजत की. अध्यक्ष प्रदीप बनर्जी ने कहा िक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पांच सौ और एक हजार का नोट बंद कर आमलोगों के सामने विकट स्थिति पैदा कर दी है. समस्या मिटने का नाम नहीं ले रही है.
लोग सुबह होते ही बैंक की लाइन में खड़े हो जाते हैं, अपनी धनराशि उठाने के लिये. मोदी जी ने पांच सौ और हजार का नोट बंद करने से पहले पर्याप्त मात्रा में नोट उपलब्ध नहीं कराये. उन्होंने तुगलकी फरमान जारी कर दिया. मुख्यमंत्री इसके िखलाफ लगातार आंदोलन कर रही है. मोदी जब तक नोटबंदी का फैसला वापस नहीं ले लेते तब तक आंदोलन जारी रहेगा. सभा को उदीप सिंह, अिसत मंडल, सिद्धार्थ राना और मनंजय चटर्जी ने भी संबोिधत िकया.
तृणमूल का धरना प्रदर्शन पानागढ़ में: पानागढ़. पानागढ़ बाजार में कांकसा ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ने स्टैट बैंक, सेंट्रल बैंक आदि जगहों पर नोटबंदी के बाद वेतनभोगियों को हो रही परेशानी के मद्देनजर धरना प्रदर्शन किया. मामले को लेकर स्थानीय बैंक शाखाओं के मैनेजरों को इस बावत ज्ञापन सौंपा. तृणमूल नेताओं ने मोदी सरकार की नोटबंदी का जमकर विरोध किया.
कुप्रचार के विरोध में भाजपा ने की पथ सभा: बांकुड़ा. केंद्र सरकार की नोटबंदी के फैसले के िवरुद्ध िवरोिधयों के कुप्रचार के िखलाफ बांकुड़ा िजला भाजपा ने मचानतला मोड़ पर पथसभा आयोिजत की. इस दौरान जिलाध्यक्ष पार्थ सारथी कुंडू, जिला नेता जीवन चक्रवर्ती, अजय घटक एवं अन्य जिला नेता तथा युवा मोरचा के नेता उपस्थित थे. जिला नेता अजय घटक एवं जीवन चक्रवर्ती ने कहा िक केंद्र सरकार ने देश से भ्रष्टाचार के खात्मे के िलये नोटबंदी का फैसला िलया है. लेिकन राज्य की मुख्यमंत्री उसका िवरोध कर रही है.
सरकार के फैसले के िखलाफ कुप्रचार िकया जा रहा है. हैलीकॉप्टर की खराबी जैसे मुद्दों को लेकर मोदी सरकर के खिलाफ लोगों को भड़काया जा रहा है. सेनावािहनी राज्य के विभिन्न चेकपोस्टों में रूटीन टहलदारी करती है, इसे भी मुद्दा बनाकर उछाला जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी इसका घोर िवरोध करती है. श्री घटक ने कहा िक शिशु तस्करी के मुद्दे पर सत्ता दल को घेरा जायेगा. जिले में पथसभा आयोिजत की जायेगी. मचानतला की सभा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










