ऑफिसर्स आवास और कांस्टेबल बैरक का उद्घाटन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रूपनारायनपुर : चित्तरंजन थाना में आइसी के नए कक्ष, ऑफिसर्स आवास और कांस्टेबल बैरक का उद्घाटन सोमवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने किया. मौके पर विधायक विधान उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त अरिंदम दत्त चौधरी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट)अनिमत्र दास, सहायक पुलिस आयुक्त अग्निश्वर चौधरी, चिरेका के उपमहाप्रबंधक अनुराग अग्रवाल, मुख्य अभियंता बीआर कंवर, चित्तरंजन, […]
विज्ञापन
रूपनारायनपुर : चित्तरंजन थाना में आइसी के नए कक्ष, ऑफिसर्स आवास और कांस्टेबल बैरक का उद्घाटन सोमवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने किया. मौके पर विधायक विधान उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त अरिंदम दत्त चौधरी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट)अनिमत्र दास, सहायक पुलिस आयुक्त अग्निश्वर चौधरी, चिरेका के उपमहाप्रबंधक अनुराग अग्रवाल, मुख्य अभियंता बीआर कंवर, चित्तरंजन, सालानपुर, कुल्टी के थाना प्रभारी, रूपनारायनपुर फाड़ी प्रभारी आदि उपस्थित थे. सनद रहे कि चित्तरंजन रेलनगरी के फतेहपुर इलाके में स्थित चित्तरंजन थाना के पास से चिरेका की रेललाइन बिछाने का कार्य चल रहा है.
इस कारण पुलिस बैरेक और अधिकारियों के आवासों को वहां से हटाकर चिरेका प्रबंधन ने 12 इकाई पुलिस अधिकारियों के आवास, , एक बैरक और थाना प्रभारी के नए भवन का निर्माण कराया, उद्घाटन सोमवार को पुलिस आयुक्त श्री मीना ने किया. 30 नवम्बर को चित्तरंजन के थाना प्रभारी नजरूल इस्लाम अवकाश ग्रहण करेंगे. श्री इस्लाम ने अपने कार्यकाल में ही भवन का कार्य पूरा कराया. पुलिस आयुक्त ने उनके कार्य की सराहना की. मौके पर पुलिस आयुक्त श्री मीना ने बेहतर पूजा के आयोजन को लेकर दुर्गा, काली व छठ पूजा कमेटियों को पुरस्कृत किया और नए भवनों के समक्ष पौधरोपण किया. इसकी लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










