तृणमूल समर्थकों ने रोका बसों का परिचालन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बस मालिकों में आक्रोश पानागढ़. नोटबंदी के खिलाफ वाम दलों की बंदी के दौरान सड़कों पर नहीं दौड़ने वाली यात्री बसों को तृणमूल समर्थकों ने मंगलवार को चलने से रोक िदया. इस दौरान बस तृणमूल समर्थकों, बस मािलकों की झड़प की भी खबर है. घटना से बस मािलकों में रोष है. उल्लेखनीय है िक सोमवार […]
विज्ञापन
बस मालिकों में आक्रोश
पानागढ़. नोटबंदी के खिलाफ वाम दलों की बंदी के दौरान सड़कों पर नहीं दौड़ने वाली यात्री बसों को तृणमूल समर्थकों ने मंगलवार को चलने से रोक िदया. इस दौरान बस तृणमूल समर्थकों, बस मािलकों की झड़प की भी खबर है. घटना से बस मािलकों में रोष है.
उल्लेखनीय है िक सोमवार को नोटबंदी के िखलाफ माकपा आहूत बंद के दौरान कुछ यात्री बसें सड़कों पर नहीं उतरीं. मंगलवार को जब बसें बस सड़क पर चलने को तैयार हुई तो नानूर थाना के बासपाड़ा में स्थानीय तृणमूल समर्थकों ने बसों का परिचालन ठप कर दिया.
घटना के बाद स्थानीय तृणमूल समर्थकों और बस मालिकों, कर्मियों के साथ झड़प शुरू हो गई. बस मालिकों ने बताया िक बंदी में तोड़फोड़ के डर से उन्होंने बसें सड़क पर नहीं उतारी. लेकिन मंगलवार को जब ड्राइवर व कर्मी बसें सड़क पर दौड़ाने के िलये तैयार हुये तो तृणमूल समर्थकों ने उन्हें खड़े िदया और परिचालन ठप कर िदया. इधर, स्थानीय तृणमूल कर्मियों का कहना है कि बस मािलकों ने आम हड़ताल का समर्थन िकया था. राज्य की मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी बसें नहीं चलीं. इसी कारण आज उन बसों का परिचालन रोक िदया गया. घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण है. सड़कों पर बसें कम दौड़ेने से दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
स्कूल प्रिंसिपल के आवास में चोरी
दुर्गापुर. न्यूटाउनशिप थाना के विधाननगर स्थित विवेकानंद पार्क के समीप सीआरपीएफ स्कूल के प्रिंसिपल के आवास में घुसकर चोर दो लैपटॉप तथा तीन मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये. प्रिंसिपल परमानन्द यादव ने िवधाननगर फांड़ी में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुिलस कार्रवाई में जुट गई है.श्री यादव ने बताया िक रात के वक्त वे सभी अपने-अपने कमरे में सो रहे थे.
हॉल में लैपटॉप तथा मोबाइल फोन रखे हुये थे. चोरों ने घर के पीछे की दीवार फांद कर पीछे के दरवाजे से घर में प्रवेश िकया. हॉल में रखे लैपटॉप और मोबाइल फोन लेकर भाग गये. उन्होंने कहा िक हाल के िदनों में सुरक्षा को लेकर पुिलस काफी उदासीन हो गई है. गश्ती भी नहीं लगाई जा रही है. इसके चोरों का मनोबल बढ़ गया है. पुिलसिया गश्त नहीं होने का फायदा उठाते हुये चोरों ने घटना को अंजाम िदया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










