नोटबंदी के खिलाफ सड़क पर उतरी तृणमूल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी के फैसले के िखलाफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के िनर्देशानुसार गुरुवार को बर्दवान जिला(शिल्पाचंल)तृणमूल कांग्रेस ने दुर्गापुर गांधी मोड़ से िवशाल जुलूस निकाला. इस दौरान तृणमूल नेताओ, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नोटबंदी के फैसले को वापस लेने की मांग की. सुहाटा मॉल होते हुये जुलूस नगरनिगम के […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी के फैसले के िखलाफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के िनर्देशानुसार गुरुवार को बर्दवान जिला(शिल्पाचंल)तृणमूल कांग्रेस ने दुर्गापुर गांधी मोड़ से िवशाल जुलूस निकाला. इस दौरान तृणमूल नेताओ, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नोटबंदी के फैसले को वापस लेने की मांग की. सुहाटा मॉल होते हुये जुलूस नगरनिगम के सामने एकत्रित हुआ और सभा में तब्दील हो गया.
बर्दवान जिला(शिल्पांचल) तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा िक रातों-रात प्रधानमंत्री के पांच सौ और हजार रुपये बंद करने के फैसले से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जेब में रुपया होने के बावजूद खाने-पीने की सामग्री नहीं खरीद पा रहे हैं. दुकानदार पुराने नोट नहीं ले रहे हैं. उनके पास दो हजार रुपये का खुल्ला नहीं है. बाजार की हालत भी बुरी है. कई चावल मिलें भी नोटबंदी के कारण बंद हो गई हैं. जिनके घर में शादी है, उन्हें बैंक से धनरािश नहीं मिल रही है. बाजार में पांच सौ का नया नोट अब तक नहीं आया है.
उन्होंने कहा िक प्रधानमंत्री भले ही अपनी पीठ थपथपा रहे हैं लेिकन इसका जवाब राज्य के उपचुनाव में लोगों ने दे दिया है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नोटबंदी के खिलाफ नहीं है लेिकन मोदी जी की तनाशाही के खिलाफ है. प्रतिदिन लोगों को परेशानी हो रही है. इससे उन्हें निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पूरे देश में आंदोलन कर रही है. प्रधानमंत्री को नोटबंदी के फैसले को वापस लेना होगा. मौके पर नगर निगम के मेयर अपूर्व मुखर्जी, उपमेयर अमिताभ बनर्जी, एमआइसी प्रभात चटर्जी, लवली राय, पवित्र चटर्जी, गुलाम रसूल, डॉक्टर कलीमुल हक आदि मौजूद थे.
इस दौरान लाउदोहा-फरीदपुर ब्लॉक के पंचायत सदस्य माकपा नेता कृितमोहन चक्रवर्ती के नेतृत्व में सैकड़ों माकपा समर्थकों ने तृणमूल का दामन थाम िलया. मंतेश्वर विधानसभा के विधायक सुभाष मंडल, बर्दवान जिला(शिल्पांचल) तृणमूल अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, एमएमआइसी प्रभात चटर्जी ने कृितमोहन चक्रवर्ती तथा उनके समर्थकों के हाथों में तृणमूल का झंडा देकर उन्हें पार्टी में शामिल िकया.
इस दौरान श्री चक्रवर्ती ने कहा िक तृणमूल सरकार आमलोगों के िहत में कार्य कर रही है. िवकास कार्यों से प्रभावित होकर ही उन्होंने अपने 360 समर्थकों के साथ तृणमूल में शामिल होने का निश्चय िकया. बीजोन स्थित न्यूटाउन इलाके से भी दर्जनों ने माकपा का साथ छोड़कर तृणमूल का साथ देने का निश्चय किया है. बर्दवान जिला(शिल्पांचल) तृणमूल अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने बताया कि जनता के सामने माकपा का असली चेहरा आ गया है. इसलिए सभी लोग माकपा का साथ छोड़कर तृणमूल का समर्थन कर रहे हैं.
बांकुड़ा में भी नोटबंदी के िखलाफ रैली: बांकुड़ा. राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत बांकुड़ा में भी तृणमूल कांग्रेस ने नोटबंदी के खिलाफ रैली िनकाली एवं विरोध सभा का आयोजन किया.
बांकुड़ा लालबाजार इलाके के हिंदू हाईस्कूल मैदान रैली िनकाली गई. यह लालबाजार रोड, रानीगंज मोड़, बड़ाबाजार होते हुुये मचानतला मोड़ पर जाकर समाप्त हुई. मौके पर तृणमूल नेताओं ने कहा िक नोट बंदी के कारण छोटे व्यवसायियों को मंदी की मार झेलनी पड़ रही है. एटीएम मशीनें बंद पड़ी हैं. जेब में पैसा होते हुये भी लोग लाचार हो गये हैं. मौके पर जिला नेता अरूप चक्रवर्ती, तृणमूल के िजला अध्यक्ष अरूप खान, श्यामल सांतरा एवं अन्य नेता उपस्थित थे.
पुरुलिया में भी िवरोध: पुरुलिया. नोटबंदी के खिलाफ गुरुवार को पुरुलिया तृणमूल जिला छात्र परिषद, यूथ तृणमूल कांग्रेस की ओर से विरोध रैली निकाली गई. पुरुलिया के जुबली मैदान से आरम्भ होकर इस विरोध रैली ने पुरुलिया शहर की परिक्रमा की.
इस रैली में राज्य के मंत्री सह मानबाजार विधायक संध्या राणी टुडू, जिला युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष गौतम राय, जिला तृणमूल छात्र परिषद अध्यक्ष िनरंजन महतो के अलावा हजारों छात्र एवं यूथ इस प्रतिवाद रैली में शामिल थे. इस अवसर पर गौतम राय तथा िनरंजन महतो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तुगलकी फरमान के तहत बिना गरीबों का ख्याल किये 500 रुपये, 1000रुपये के नोट बंदी की घोषणा कर आम जनता को परेशानी में बीते कई दिनों से डाल रखा है. उन्होनें कहा कि मोदी को देश की जनता आने वाले दिनों में सबक देगी.
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ही केवल एकमात्र ऐसी नेत्री थी जिन्होंने नोट बंदी की घोषणा के दिन से ही इसका तथा मोदी के इस फैसले का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि बाद में अन्य दल भी नोट बंदी की विरोध करने लगे हैं. उन्होंने कहा िक ममता बनर्जी की अगुवाई में नोटबंदी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस तब तक लगातार आन्दोलन करेगी, जब तक प्रधानमंत्री मोदी नोटबंदी के निर्णय को वापस नहीं ले लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










