बाजार से घर लौट रहे युवक की हादसे में हुई मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आद्रा : सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. सोमवार शाम पुरुलिया िजले के पाड़ा थाना अंतर्गत दुबरा मोड़ के समक्ष यह घटना हुई. पुिलस ने मृतक का नाम धनंजय महतो(22) बताया है. वह पाड़ा थाना अंतर्गत डुमुरडीहा गांव का रहने वाला था. पुिलस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमबार बाजार से सामान […]
विज्ञापन
आद्रा : सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. सोमवार शाम पुरुलिया िजले के पाड़ा थाना अंतर्गत दुबरा मोड़ के समक्ष यह घटना हुई. पुिलस ने मृतक का नाम धनंजय महतो(22) बताया है.
वह पाड़ा थाना अंतर्गत डुमुरडीहा गांव का रहने वाला था. पुिलस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमबार बाजार से सामान लेकर लौटते समय धनंजय दुबरा मोड़ के पास सड़क पार कर रहा था. उसी समय एक ट्रक ने उसे धक्का मार कर फरार हो गया. धक्का लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय िनवासी उसे आनन-फानन में पाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. उसकी स्थिति गंभीर होते देख उसे पुरुलिया सदर अस्पताल भेज िदया गया. सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई. मंगलवार को शव का अन्त्यपरीक्षण सदर अस्पताल में किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










