कुल्टी में जमीन व्यवसायी को मारी गोली, पत्नी की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कुल्टी : कुल्टी थाना अंतर्गत बाबा लोकनाथ पल्ली निवासी संतोष बाउरी के घर पर अपराधियों ने रविवार की रात्रि धावा बोल कर उसे गोली मार दी. बीच में आयी उसकी पत्नी अनीमा बाउरी (35) पर भारी वस्तु से वार किया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद हत्यारे फायरिंग कर भाग निकले. […]
विज्ञापन
कुल्टी : कुल्टी थाना अंतर्गत बाबा लोकनाथ पल्ली निवासी संतोष बाउरी के घर पर अपराधियों ने रविवार की रात्रि धावा बोल कर उसे गोली मार दी. बीच में आयी उसकी पत्नी अनीमा बाउरी (35) पर भारी वस्तु से वार किया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
इसके बाद हत्यारे फायरिंग कर भाग निकले. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने संतोष को आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया. स्थिति गंभीर देख उसे दुर्गापुर स्थित विवेकानंद अस्पताल में दाखिल कराया गया है. अनीमा के शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतका के पिता व सालानपुर एरिया कॉलोनी निवासी निमाई बाउरी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) अनामित्र दास ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
अपुष्ट सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जमीन की खरीद-बिक्री में संतोष के सहयोगी रहे तपन को गिरफ्तार किया है तथा उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास स्थित एक कुएं से फायरिंग में प्रयुक्त पाइपगन बरामद कर लिया गया है.
कैसे हुई घटना: विभिन्न सूत्रों के अनुसार रविवार की रात्रि 10.35 बजे बाबा लोकनाथ पल्ली मुहल्ले के निवासी संतोष बाउरी के घर के सामने बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे.
उन्होंने बाहरी दरवाजे में लगे ताला को तोड़ दिया तथा मुख्य दरवाजे पर पहुंचे. उन्होंने आवाज देकर संतोष को घर से बाहर बुलाया. संतोष के बाहर निकलते ही उन्होंने संतोष के पेट में गोली मार दी. संतोष जमीन पर गिर पड़ा. इसी बीच उसकी पत्नी अनीमा उसे बचाने आयी.
अपराधियों ने उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया. सिर पर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद अपराधियों ने दो चक्र फायरिंग हवा में की तथा बाइक से भाग निकले. घटना के आधा घंटा बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पति व पत्नी दरवाजे के पास पड़े मिले. उनकी छह वर्षीया बेटी श्रेया बाउरी उर्फ ङिलिक बाउरी रोती मिली. पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा. चिकित्सकों ने अनीमा को मृत घोषित कर दिया. गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए संतोष को दुर्गापुर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
संतोष बाउरी के भाई सुशील बाउरी ने बताया कि उनका पूरा परिवार कुल्टी थाना अंतर्गत डिसरगढ़ के समीप पसाईडीह गांव में रहता है. संतोष जमीन की खरीद-बिक्री के व्यवसाय से जुड़ा है. वह कुछ समय से अपनी पत्नी व नन्ही बेटी के साथ कुल्टी कॉलेज के निकट लोकनाथ पल्ली स्थित शिबू गुप्ता के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा था. उन्होंने कहा कि संभवत: इस व्यवसाय में लेन-देन के विवाद में ही संतोष के घर पर हमला किया गया. पति को बचाने के क्रम में पत्नी की मौत हो गयी. बेटी श्रेया को घटना के बाद वह अपने साथ ले गया.
क्या कहती है पुलिस
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) श्री दास ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. संतोष के पेट में गोली लगी है. घटनास्थल पर मौजूद छोटी बच्ची श्रेया कुछ बताने की स्थिति में नहीं है.
मृतका के पिता निमाई बाउरी ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है तथा जमीन के लेन-देन विवाद पर संदेह जताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनीमा के सिर पर किसी भारी चीज से वार करने की पुष्टि हुई है. पुलिस संतोष के सामान्य होने का इंतजार कर रही है. उसके बयान के बाद असली बात सामने आ जायेगी. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया.
एक गिरफ्तार!
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जांच के क्रम में संतोष केकभी सहयोगी रहे तपन को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के निकट स्थित एक कुएं से पाइपगन भी बरामद कर लिया गया है. उसके दो सहयोगियों की तलाश हो रही है. लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि करने से साफ इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










