मेयर से मिले राशन दुकानदार

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल सब डिवीजनल फेयर प्राइस शॉप ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने राशन दुकानों में खराब स्तर का चावल व गेहूं आपूर्ति किये जाने के विरोध में बुधवार को नगर निगम में मेयर जितेन्द्र तिवारी से मुलाकात की. एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य रंजन घोष, सचिव महेश शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णा चौधरी, अशोक अग्रवाल, विनोद […]

विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल सब डिवीजनल फेयर प्राइस शॉप ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने राशन दुकानों में खराब स्तर का चावल व गेहूं आपूर्ति किये जाने के विरोध में बुधवार को नगर निगम में मेयर जितेन्द्र तिवारी से मुलाकात की.
एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य रंजन घोष, सचिव महेश शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णा चौधरी, अशोक अग्रवाल, विनोद चंद आदि ने मेयर को बताया कि इस बार कुल्टी, आसनसोल, बर्नपुर के फेयर प्राइस राशन दुकानों में एजेंसी द्वारा आपूर्ति किया गया चावल, गेहूं अत्यंत निमA कोटि का है.
जिसे कार्ड धारकों को दिये जाने पर भारी हंगामा होने की संभावना है. चावल और गेहूं भूसे के समान और पावडर चूर्ण जैसा है. उन्होंने साथ लाये नमूने को मेयर को दिखाया. प्रतिनिधियों ने बताया कि वे ज्वायंट डाइरेक्टर ऑफ राशनिंग से मिलने गये थे परंतु उनसे मुलाकात नहीं हो पायी. मेयर श्री तिवारी ने उन्हें किसी भी खराब स्तर का सामान न लेने को कहा और इस संबंध में निगम आयुक्त से मुलाकात करने को कहा. निगम आयुक्त ने इस मामले में राशनिंग विभाग से बात करने और जानकारी देने को कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola