डीआरएम से अनुमति मांगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नियमों का हवाला देकर अधिकारी ने जतायी विवशता आसनसोल : आसनसोल रेल स्टेशन में हॉकरों को सामान बेचने देने की अनुमति के मांग पर आसनसोल के हजारों हॉकरों ने रेलवे हॉकर एकता समिति के बैनर तले बुधवार को आसनसोल रेल मंडल कार्यालय के बाहर जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया. रेल प्रशासन ने कार्यालय के मुख्य प्रवेश […]
विज्ञापन
नियमों का हवाला देकर अधिकारी ने जतायी विवशता
आसनसोल : आसनसोल रेल स्टेशन में हॉकरों को सामान बेचने देने की अनुमति के मांग पर आसनसोल के हजारों हॉकरों ने रेलवे हॉकर एकता समिति के बैनर तले बुधवार को आसनसोल रेल मंडल कार्यालय के बाहर जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया.
रेल प्रशासन ने कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर और भीतर सुरक्षा बलों की तैनाती की थी. कार्यालय के बाहर भारी संख्या में आरपीएफ, आरपीएसएफ, वेस्ट बंगाल पुलिस के जवान, रैफ, महिला रैफ, डब्ल्यूबीएपी के जवान सहित सीपीवीएफ तैनात थे.
फैज ए आम मैदान से उत्पल सिन्हा, गोपाल सिन्हा, मोहम्मद जाहिद, तृणमूल नेत्री रेखा सिंह के नेतृत्व में हॉकर रैली निकाल कर मंडल रेल कार्यालय पहुंचे. हॉकरों को गेट पर तैनात आरपीएफ बलों ने रोक लिया और हॅाकरों का नेतृत्व कर रहे नेताओं को डीआरएम एनके सचान से मिलने की अनुमति दी. हॉकर डीआरएम गेट पर धरने पर बैठ गये. हॉकर प्रतिनिधियों ने मंडल रेल प्रबंधक श्री सचान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप हॉकरों की समस्या उनके समक्ष रखी और समाधान निकालने का आग्रह किया.
श्री सिन्हा ने बताया कि हॉॅकरों के समस्या को लेकर डीआरएम श्री सचान से बात की गयी. स्टेशन के बाहर और ट्रेनों में वर्षो से हजारों हॉकर हॉकरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं.
परंतु एक साल हुए रेल प्रशासन ने हॉकरों को रेल स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मो और ट्रेनोंमें हॉकरी करने पर रोक लगा दी है. स्टेशन में सामान बेचते पकड़े जाने पर पिटाई, सामान जब्ती और भारी जुर्माना होता है. हॉकरों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई बंद हो गयी है.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आने के बाद से ही हॉकरों को रेल में हॉकरी बंद हो गयी है. मुख्य मंत्री ने हॉकरों की सुविधा के लिए इज्जत कार्ड दिया था. पूरे मामले को लेकर मुख्य मंत्री तक जायेंगे और इसका समाधान करने का प्रस्ताव उनके पास रखेंगे. उन्होंने बताया कि डीआरएम श्री सचान ने बताया कि केंद्रीय नियमों और नीतियों के तहत हॉकरों को वैधता नहीं दे पा रहे हैं. केंद्र सरकार ने नया नियम लागू किया है.
इसके बाद हॉकर उग्र हो गये. उन्होंने कहा कि रोजी-रोटी के लिए वे हर आंदोलन करेंगे. इसके बाद फिर फैज-ए-आम मैदान में बैठक हुयी. श्री सिन्हा ने बताया कि डीआरएम से हॉकरों के प्रति कुछ नरमी बरतने का निवेदन किया है. 31 मार्च तक नया नियम बन रहा है तब तक हॉकर धैर्य के साथ हॉकरी करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










