हाथी के हमले से दो की मौत, तीसरा गंभीर

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : जिले के गंगाजल घाटी थाना अंतर्गत कुकराझोड़ तथा रानीयाड़ा गांव में मंगलवार की रात हाथी के हमले की अलग-अलग दो घटनाओं में दो ग्रामीणों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि तीसरे ग्रामीण को गंभीर हालत में बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया है. मृतकों में स्थानीय ग्रामीण आशिष मंडल […]

विज्ञापन

बांकुड़ा : जिले के गंगाजल घाटी थाना अंतर्गत कुकराझोड़ तथा रानीयाड़ा गांव में मंगलवार की रात हाथी के हमले की अलग-अलग दो घटनाओं में दो ग्रामीणों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि तीसरे ग्रामीण को गंभीर हालत में बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया है. मृतकों में स्थानीय ग्रामीण आशिष मंडल (26) तथा रानीयाड़ा गांव का निवासी गोपाल लोहार (72) शामिल हैं. घायल हनुमान मंडल की स्थिति चिंताजनक बनी हुयी है.

मंगलवार की रात कुकराझोड़ ग्राम के निवासी आशिष मंडल एवं हनुमान मंडल खाना खाकर घूमने निकले. गांव के प्राइमरी स्कूल के निकट अचानक उनके सामने हाथी आ गयी. उन्होंने भागने की कोशिश की. लेकिन हाथी उत्तेजित हो गया. उसने हनुमान मंडल को उठा कर फेंक दिया जबकि आशिष मंडल को पटक कर पैरों से कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर ही आशिष की मौत हो गयी.

दूसरी घटना गंगाजल घाटी थाना अंतर्गत रानीयाड़ा ग्राम में घटी. ग्रामीण गोपाल लोहार शौच के लिए सुबह निकला था. गांव के बाहर उसका सामना हाथी से हो गया. हाथी ने उसे पटक दिया.

जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गंगाजल घाटी इलाके में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गयी थी. हाथियों के बढ़ रहे तांडव के फलस्वरुप इलाके में भय का वातावरण बन गया है. वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सरकारी नियमानुसार मृतकों के परिजनों को मुआवजे की राशि का भुगतान किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola